Amethi Gas Shortage: इंडेन गैस बनी उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत, पूर्ति विभाग जिले में गैस सिलेंडर की कमी को नकार रहा; तस्वीर कुछ और कर रही बयां

Amethi Gas Cylinder Shortage: अमेठी में गैस सिलेंडर की किल्लत से हालात बिगड़ गए हैं. इंडेन गैस एजेंसियों के बाहर 200 मीटर लंबी कतारें लग रही हैं और पुलिस की निगरानी में सिलेंडर वितरण कराया जा रहा है, जबकि पूर्ति विभाग कमी से इनकार कर रहा है.

Newzo

21 Mar 2026 (अपडेटेड: 21 Mar 2026, 04:59 PM)

follow google news

अमेठी: जिले में रसोई गैस सिलेंडर को लेकर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। खासकर इंडेन गैस उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एजेंसियों के बाहर 200 मीटर तक लंबी कतारें लग रही हैं, जहां सैकड़ों लोग सिलेंडर पाने के लिए 24 घंटे तक इंतजार कर रहे हैं। स्थिति यह है कि पुलिस की निगरानी में सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है, फिर भी आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। उपभोक्ताओं को कड़ी मशक्कत के बाद ही सिलेंडर मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें...

दरअसल खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब जिले में भी दिखाई देने लगा है, जहां गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ गई है। पिछले कई दिनों से गैस एजेंसियों के बाहर सैकड़ों लोग सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। जिले की लगभग सभी एजेंसियों पर भारी भीड़ है, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी इंडेन गैस उपभोक्ताओं को उठानी पड़ रही है। हालात यह हैं कि लोग 24 घंटे पहले से ही लाइन में लग जा रहे हैं, फिर भी कड़ी मशक्कत के बाद ही उन्हें सिलेंडर मिल पा रहा है।

गैस एजेंसियों के बाहर भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और निगरानी में सिलेंडरों का वितरण कराया जा रहा है, फिर भी अक्सर विवाद की स्थिति बन रही है। सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर एजेंसी संचालक भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर जिला पूर्ति विभाग गैस सिलेंडर की किसी भी तरह की कमी से इनकार कर रहा है।


यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के इस्माइल ने दी रालोद चीफ जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी! अब ये मांग हुई तेज