UP Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी और तराई बेल्ट के जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 22 मार्च की सुबह 8:30 बजे तक प्रदेश के कई इलाकों में मौसम बिगड़ा रहेगा. इस दौरान न केवल बारिश की संभावना है, बल्कि बिजली गिरने (वज्रपात) और तेज झोंकेदार हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है.
ADVERTISEMENT
इन जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना
पूर्वांचल और मध्य यूपी: वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, सोनभद्र और चंदौली.
तराई और आसपास के इलाके: श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती और संतकबीरनगर.
अन्य जिले: बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अम्बेडकरनगर में भी मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की अधिक संभावना है.
50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
बारिश के साथ-साथ कई जिलों में तेज रफ्तार हवाएं भी कहर बरपा सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाएं झोंकों में 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं.
इन जिलों में विशेष अलर्ट है:
सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर.
ADVERTISEMENT









