दबदबा था, दबदबा है और रहेगा... ये बात बोल बृजभूषण सिंह ने कहा- पूरी कथा धनंजय को पता है

आदित्य भारद्वाज

23 Mar 2026 (अपडेटेड: 23 Mar 2026, 03:51 PM)

Brij Bhushan Dabdaba Statement: जौनपुर में बोले बृजभूषण शरण सिंह- "दबदबा था और रहेगा." धनंजय सिंह के साथ होली मिलन समारोह में हुए शामिल, ईरान के सवाल पर मीडिया पर भड़के.

तस्वीर में धंनजय सिंह और बृजभूषण शरण सिंह

तस्वीर में धंनजय सिंह और बृजभूषण शरण सिंह

Google CTA

गोंडा के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह रविवार को जौनपुर के होली मिलन समारोह में अपने खास अंदाज में नजर आए. मंच पर उनके साथ जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह और एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसु भी मौजूद थे. इस दौरान बृजभूषण सिंह ने न सिर्फ गीत गाए, बल्कि विरोधियों को कड़ा संदेश देते हुए अपने दबदबे की कहानी भी सुनाई.

यह भी पढ़ें...

'धनंजय को पता है दबदबे की पूरी कथा'

बृजभूषण शरण सिंह ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्हें पूरी कथा पता है कि आखिर बृजभूषण सिंह का दबदबा कैसे था और आगे कैसे रहेग. उन्होंने पुराने समय में गाए जाने वाले आल्हा का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे उदल पर तलवारें चमकती थीं, वैसे ही कुछ तलवारें उनके ऊपर भी चमक रही थीं. लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा, "दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा क्योंकि मैंने अपनी कमियों को दूर किया है."

बृजभूषण ने बताया खुद की कमियां ढूंढने का नया मंत्र

मंच से संबोधन के दौरान उन्होंने बताया कि वह रोज सुबह उठते हैं और खुद में कमियां ढूंढते हैं.उन कमियों को दूर करने के बाद ही वह आगे बढ़ते हैं जिससे उनका प्रभाव कायम रहता है.

ईरान के सवाल पर भड़के बृजभूषण और कह दी ये बात

कार्यक्रम के बाद जब मीडिया ने उनसे ईरान से जुड़े वैश्विक हालातों पर सवाल पूछा, तो बृजभूषण शरण सिंह भड़क गए. उन्होंने तीखे लहजे में जवाब देते हुए कहा, "जब आप चैन से सो रहे हैं तो क्यों ईरान-ईरान कर रहे हैं?" बता दें कि दोपहर एक बजे पुलिस लाइन पहुंचे बृजभूषण सिंह लगभग तीन घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहे. यहां उनकी मौजूदगी और बयानों ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है.

ये भी पढ़ें: अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के बाद यूपी में हो रहे प्रदर्शन पर बृजभूषण सिंह ने दिया तहलका मचा देने वाला बयान!