जालौन में शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा को खंडित करने वाले के साथ लोगों ने ये क्या किया?

अलीम सिद्दीकी

23 Mar 2026 (अपडेटेड: 23 Mar 2026, 03:21 PM)

UP News: यूपी के जालौन में एक युवक ने शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा के साथ अभद्रता की. घटना के बाद लोगों ने आरोपी को पहचान लिया. फिर कांड हुआ.

Jalaun, Jalaun News, Jalaun Police, Jalaun Viral News, Jalaun Crime, Jalaun Crime News, UP News, UP Viral News, UP Police, जालौन, जालौन न्यूज, जालौन पुलिस, जालौन वायरल न्यूज, जालौन क्राइम

UP News

Google CTA

UP News: यूपी के जालौन से रविवार के दिन हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. यहां एक अराजक तत्व ने प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़ कर दी. आरोपी युवक मंदिर परिसर में दाखिल हुआ और वहां स्थापित शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा को खंडित कर दिया. उसकी सारी शर्मनाक हरकत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही लोग भड़क गए. लोगों ने आरोपी को पहचान लिया.

यह भी पढ़ें...

फिर जैसे ही लोगों को आरोपी सड़क पर मिल गया, भारी भीड़ उसके पीछे पड़ गई. भीड़ ने उसे दौड़ा पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर डाली. किसी तरह पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में लिया और उसे भीड़ से बचाया.

कौन था आरोपी?

ये पूरा मामला उरई कोतवाली के कालपी रोड स्थित मंदिर से सामने आया है. आरोपी की पहचान सूरज के तौर पर हुई है. मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के बाद क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया. घटना की सूचना मिलते ही 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में हुई. 

आरोपी को पकड़ने के बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ. इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसी के साथ खंडित हुई मूर्तियों के स्थान पर नए शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा भी विधि-विधान से स्थापित करवाई जाएगी. 

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर प्रदीप कुमार (अपर एसपी जालौन) ने बताया,  सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से क्षतिग्रस्त करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर, उससे पूछताछ की जा रही है. क्षतिग्रस्त करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम सूरज बताया है. केस दर्ज किया गया है. क्षतिग्रस्त मूर्ति को बदलकर नई मूर्ति को स्थापित करवाया गया है.