लेटेस्ट न्यूज़

अंशिका वर्मा और कृष्‍ण कुमार बिश्‍नोई ने संभल में रचाई सगाई, देखें इस IPS कपल के इंगेजमेंट की अनदेखी तस्वीरें

आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार बिश्नोई की संभल में सगाई के बाद अब जोधपुर और बाड़मेर में शाही शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. दोनों की लव स्टोरी और हाई-प्रोफाइल वेडिंग देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

इन दिनों उत्तर प्रदेश के दो आईपीएस अधिकारयों की काफी चर्चा हो रही है. हाल ही में आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा सगाई के बंधन में बंध गए हैं. बता दें कि संभल में हुई सगाई के बाद राजस्थान के बाड़मेर और जोधपुर में शाही अंदाज में शादी और रिसेप्शन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं.
 

2

2/7

कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा काफी जानें माने अधिकारी हैं और उनकी सगाई सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. गुरुवार रात संभल में एक बड़ी इंगेजमेंट सेरेमनी आयोजित की गई थी जिसमें 2018 बैच के आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई और 2021 बैच की आईपीएस अंशिका वर्मा ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया. दोनों के इस खैस दिन पर कई वरिष्ठ अधिकारी और दोनों परिवारों के सदस्य मौजूद रहे.
 

3

3/7

सगाई के बाद अब शादी से जुड़े बाकी सभी प्रमुख कार्यक्रम राजस्थान के जोधपुर और बाड़मेर में आयोजित किए जाएंगे . बता दें कि शादी से पहले मुरादाबाद के लोदीपुर बिश्नोई धाम में एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है. 
 

4

4/7

इसके आलावा राजस्थान के बाड़मेर में शादी को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. पूरे वेन्यू को को पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में सजाया जा रहा है. स्थानीय स्तर पर भी इस हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. 29 मार्च को होने वाले फेरे समारोह को खास बनाने के लिए सजावट और आयोजन में विशेष ध्यान दिया जा रहा है. 
 

5

5/7

शादी के अगले दिन यानी 30 मार्च को जोधपुर के प्रसिद्ध लारिया रिजॉर्ट में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा. ऐसा बताया जा रहा है कि रिसेप्शन में कई राज्यों से वीआईपी मेहमान पहुंच सकते हैं. 
 

6

6/7

बता दें कि बरेली में तैनात आईपीएस अंशिका वर्मा अपनी सख्त कार्यशैली के चलते लेडी सिंघम के नाम से जानी जाती हैं, जबकि कृष्ण कुमार बिश्नोई ने संभल जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है. 
 

7

7/7

दोनों अधिकारियों की मुलाकात गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी जहां उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और अब यह रिश्ता शादी के मुकाम तक पहुंच गया है. इसी वजह है कि उनकी शादी देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है. इनकी शादी के लिए राजस्थान के जोधपुर और बाड़मेर में इसे लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है.

follow whatsapp