सहारनपुर: जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई.
ADVERTISEMENT
घर में घुसकर गाली-गलौज के साथ की थी मारपीट
वादी द्वारा थाना कोतवाली देहात में लिखित तहरीर दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि शिवधाम कॉलोनी, मल्लीपुर रोड निवासी वंश गुप्ता ने वादी के घर में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. साथ ही उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे आहत होकर उसने सोमवार 23 मार्च 2026 को आत्महत्या कर ली. इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था.
पुलिस ने आरोपी को चिलकाना अड्डे के पास दबोचा
घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। टीम गठित कर उसकी तलाश की जा रही थी. आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चिलकाना अड्डे के पास से आरोपी वंश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक संजय राणा, हेड कांस्टेबल सनोवर ताज और हेड कांस्टेबल विनोद कुमार सिंह शामिल रहे.
ADVERTISEMENT









