Saharanpur Crime News: सहारनपुर थाना कुतुबशेर क्षेत्र में लड़की से छेड़छाड़ के आरोप को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. यह घटना रत्न सागर के पास स्थित एक बैंक्वेट हॉल के आसपास की बताई जा रही है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ युवक आपस में झगड़ते और मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
ADVERTISEMENT
बताया जा रहा है कि यह घटना ईद के दौरान की है. विवाद की शुरुआत कथित तौर पर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ को लेकर हुई जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी. इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है. मामले को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है.
वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो संज्ञान में आया है जो थाना कुतुबशेर क्षेत्र का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और संबंधित व्यक्तियों की पहचान की कोशिश की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है.
ADVERTISEMENT









