Saharanpur salon assault cctv video: सहारनपुर में पुराने विवाद का बदला! सैलून में घुसकर बाइक सवारों ने दो भाईयों को किया घायल; CCTV में कैद हुई सनसनीखेज मारपीट

सहारनपुर के थाना मंडी में दबंगई: सैलून में घुसकर दो भाइयों की बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई वारदात. छेड़छाड़ और पुराने विवाद को लेकर बाइक सवार युवकों ने किया हमला. पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा.

Newzo

27 Mar 2026 (अपडेटेड: 27 Mar 2026, 04:39 PM)

follow google news

सहारनपुर: थाना मंडी क्षेत्र की सरदार कॉलोनी में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बाइक सवार दर्जनभर युवकों ने दिनदहाड़े एक सैलून में घुसकर सैलून स्वामी और उसके भाई पर बेरहमी से हमला कर दिया. पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

वीडियो में दिखी मारपीट, पुराने विवाद से जुड़ा मामला

वीडियो में हमलावर साफ दिखाई दे रहे हैं, जो दोनों भाइयों को घेरकर जमकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. मामले पर आज क्षेत्राधिकारी प्रथम अमित श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विवाद पुराने प्रकरण से जुड़ा है. वर्ष 2025 में अर्जुन नामक युवक पर एक युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. 

युवती की बहन को लगातार कर रहा था परेशान

क्षेत्राधिकारी प्रथम अमित श्रीवास्तव ने बताया कि 25 मार्च 2026 को दो पक्षों के बच्चों के बीच झड़प हुई थी. जांच में सामने आया कि वहीं अर्जुन युवती की छोटी बहन का पीछा कर रहा था और उसे लगातार परेशान कर रहा था. इस संबंध में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.