मुस्लिम लड़की संग क्यों घूम रहा है... मुसलमान युवती के साथ जा रहा था शिवम, 3-4 लड़कों ने गाली देते हुए कर दी उसकी पिटाई!

मयंक गौड़

• 04:35 PM • 27 Aug 2026

Ghaziabad Viral Video: मुस्लिम युवती के साथ घूमने पर कुछ युवकों ने शिवम कुमार की पिटाई कर दी. वायरल वीडियो के आधार पर इंदिरापुरम पुलिस ने 3-4 अज्ञात युवकों पर FIR दर्ज कर जांच शुरू की है.

Ghaziabad Viral Video

Ghaziabad Viral Video

Google CTA

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का है. वायरल वीडियो में कुछ लड़के शिवम कुमार नामक युवक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं. युवक इस वीडियो में इस बात पर आपत्ति जताते हुए नजर आ रहे हैं कि शिवम एक बुर्कानशी मुस्लिम युवती के साथ क्यों घूम रहा है. लड़के वीडियो में शिवम से ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि 'हिंदू बहनें' खत्म हो गई हैं कि वो मुस्लिम युवती के साथ घूम रहा है. पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए युवक की शिकायत पर तीन-चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें...

वीडियो में लड़कों ने युवती से क्या कहा?

सामने आए वीडियो में बवाल काटने वाले युवक मुस्लिम युवती से ये कहते हुए नजर आए कि 'बहन मुसलमान लड़के क्या खत्म हो गए हैं...?' 

FIR में शिवम ने क्या बताया?

घटना के बाद शिवम ने FIR दर्ज कराई है. शिवम के अनुसार, वह अपनी बीमार बेटी को दिखाने के लिए पड़ोस में रहने वाली मुस्लिम युवती के कहने पर उसके भाई को दिखाने के लिए ले जा रहा था. वह पार्क के रास्ते जा ही रहा था कि 3 से 4 अज्ञात लड़कों ने यह बोलकर उसकी पिटाई कर दी कि 'तुम हिंदू होकर मुस्लिम लड़की को क्यों ले जा रहे हो.' शिवम का दावा है कि फिर उसे कुछ हिंदू लड़कों ने बचाया. मगर आरोपी युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से गए थे. 

घटना के संबंध में इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस वायरल वीडियो और घटनास्थल से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार, वीडियो का संज्ञान लेते हुए युवक से शिकायत ली गई और पूरे मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: नोएडा में गाजियाबाद जैसी घटना! आयुष शुक्ला को जन्मदिन के दिन घर बुलाकर कर दी हत्या! जंगल में 5 से 6 दिन दिन बाद मिली बॉडी