लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा में गाजियाबाद जैसी घटना! आयुष शुक्ला को जन्मदिन के दिन घर बुलाकर कर दी हत्या! जंगल में 5 से 6 दिन दिन बाद मिली बॉडी

नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में 13 साल के आयुष शुक्ला उर्फ हैप्पी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को पुलिस की निगरानी में लिया गया है. शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है.

ADVERTISEMENT

Noida Ayush Shukla Murder
Noida Ayush Shukla Murder
social share
Google CTA

Noida Ayush Shukla Murder: नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में 13 साल के आयुष शुक्ला उर्फ हैप्पी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को पुलिस की निगरानी में लिया गया है. शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक मृतक और नामजद नाबालिग आरोपी पहले से दोस्त थे. वहीं मृतक की मां ने असद नाम के युवक और उसके साथियों पर बेटे को चाकू से गोदकर हत्या करने का आरोप लगाया है. परिवार आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर रहा है.