UP Land News: अगर आप मेरठ में अपना मकान बनाने या कोई नया बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छी लोकेशन पर जमीन तलाश रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम आ सकती है. मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) शहर के मुख्य इलाकों में खाली पड़ी जमीन पर नए आवासीय और व्यावसायिक प्लॉट्स काटने की तैयारी कर चुका है.
ADVERTISEMENT
प्राधिकरण ने 'लैंड मोनेटाइजेशन फेज-2' के तहत शताब्दी नगर और गंगा एन्क्लेव जैसे इलाकों में कम्युनिटी फैसिलिटी और फ्यूचर प्लानिंग वाली जमीनों का भू-उपयोग बदलकर नया ले-आउट प्लान तैयार किया है. इस संबंध में प्राधिकरण ने बाकायदा सार्वजनिक सूचना जारी कर आम जनता से राय और आपत्तियां भी मांगी हैं.
कहां-कहां और किस तरह के मिलेंगे नए प्लॉट्स?
- शताब्दी नगर (सेक्टर-4सी, पॉकेट-डी): यहां पहले कम्युनिटी फैसिलिटी के लिए तय जमीन को अब कमर्शियल में बदल दिया गया है. यहां दुकानों और व्यापार के लिए कुल 65 कमर्शियल प्लॉट्स का प्रस्ताव है.
- शताब्दी नगर (सेक्टर-6, पार्ट-2): यहां पॉकेट-ए और पॉकेट-बी में मकानों के लिए प्लॉट्स के साथ-साथ एक नर्सरी स्कूल (LMED-01) और नर्सिंग होम (LMNH-01) के लिए भी जगह तय की गई है.
- गंगा एन्क्लेव (गंगा नगर, मवाना रोड): मवाना रोड स्थित गंगा एन्क्लेव में 'फ्यूचर प्लानिंग' की जमीन को अब मिश्रित भू-उपयोग में बदला गया है. यहां कुल 26 प्लॉट्स प्रस्तावित हैं, जिनमें दुकानें, घर शामिल हैं.
30 दिनों का समय
शासनादेश के नियमों के मुताबिक, किसी भी योजना के मास्टर प्लान या ले-आउट में बदलाव से पहले आम लोगों से सुझाव लेना जरूरी होता है. MDA के सचिव अर्पित गुप्ता द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, प्रकाशन तिथि (17 जुलाई 2026) से 30 दिनों के भीतर कोई भी नागरिक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है.
प्राधिकरण की योजनाओं में अनिस्तारित पड़ी भूमि पर विभिन्न श्रेणी के भूखण्डों का पुनर्नियोजन करते हुए संशोधित पार्ट ले-आउट प्लान तैयार किये गये हैं. इस सम्बन्ध में जन-सामान्य से 30 दिवस की अवधि हेतु आपत्तियां व सुझाव आमंत्रित किये जाते हैं.
अपनी बात कैसे पहुंचाएं?
1. लिखित आवेदन: आप मेरठ विकास प्राधिकरण कार्यालय जाकर उपाध्यक्ष महोदय के नाम अपना पत्र जमा कर सकते हैं.
2. ऑनलाइन ईमेल: आप सीधे MDA की आधिकारिक ईमेल आईडी mdameerut@rediffmail.com पर ईमेल भेज सकते हैं.
30 दिन की अवधि पूरी होने और ले-आउट प्लान फाइनल होने के बाद, MDA इन प्लॉट्स की बिक्री/बिक्री के लिए विज्ञापन जारी करेगा, जिसके बाद आम लोग इनके लिए आवेदन/बोली लगा सकेंगे.
ADVERTISEMENT











