दिव्या मिश्रा की मारने के बाद हत्यारे ने क्या WhatsApp स्टेटस लगाया? गोलियों से भूनने की वजह यहीं लिखी!

संतोष शर्मा

20 Aug 2026 (अपडेटेड: 20 Aug 2026, 03:16 PM)

Lucknow Crime News: लखनऊ के गोमती नगर में ICICI बैंक के बाहर महिला बैंक कर्मचारी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या के मामले में पति मानस पर आरोप है. दिव्या मशहूर पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं.

UP Tak
Google CTA

लखनऊ के गोमती नगर में ICICI बैंक के बाहर महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में एक और चौंकाने वाला एंगल सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर तैनात दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दिव्या मिश्रा मशहूर पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन हैं. इस मामले में उनके पति मानस पर हत्या का आरोप है.

यह भी पढ़ें...

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी पति ने वॉट्सएप पर एक स्टेटस लगाया. वायरल तस्वीर में लिखा है कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया, क्योंकि उसे शक था कि पत्नी ने उसे धोखा दिया है. इसके साथ ही उसने खुद को और अपनी बहन को मारने की बात भी लिखी.

पति ने स्टेटस में क्या लिखा?

सामने आई तस्वीर के मुताबिक, स्टेटस में अंग्रेजी में लिखा है, “Today I killed my wife as she cheated on me...” यानी ‘आज मैंने अपनी पत्नी को मार दिया, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया.’ आगे उसने खुद को और अपनी बहन को भी मारने की बात लिखी है. स्टेटस में प्रज्ञा और भरत का भी जिक्र किया गया है और लिखा है कि उन्हें सब कुछ पता है.

स्टेटस सामने आने के बाद मामले में पति-पत्नी के बीच विवाद और कथित धोखे की बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, हत्या की असली वजह क्या थी, ये पुलिस जांच के बाद ही साफ होगी.

बैंक के बाहर पत्नी से की थी बातचीत

जानकारी के मुताबिक, मानस टेंपो से ICICI बैंक के बाहर पहुंचा था. वहां उसने दिव्या मिश्रा से कुछ देर बातचीत की. इसके बाद अचानक पिस्टल निकालकर उन पर दो गोलियां चला दीं. गोली लगने से दिव्या की मौत हो गई. इतना ही नहीं इस दौरान मानस ने अपनी बहन के साथ साथ-साथ खुद की भी हत्या कर ली. 

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए गए हैं और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस अब बैंक और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. आरोपी की तलाश के लिए पांच पुलिस टीमें लगाई गई हैं. दिव्या मिश्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें- लखनऊ में ICICI बैंक के बाहर कर्मचारी दिव्या मिश्रा को गोलियों से भूना गया, हत्यारे ने अपनी बहन के साथ खुद को भी मारा