Lucknow Crime News: गुरुवार को लखनऊ से अपराध जगत की ऐसी खबर सामने है, जिसने पूरे प्रदेश को दहला दिया. आपको बता दें कि यहां गोमतीनगर में ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद तैनात दिव्या मिश्रा की हत्या कर दी. इस हत्या को किसी और ने नहीं बल्कि खुद दिव्या के पति मानस बाजपाई ने अंजाम दिया. इस वारदात को अंजाम देने के बाद मानस ने अपनबी बहन की हत्या की और खुद्द की भी जान ले ली. लखनऊ में घटे इस तिहरे हत्याकांड के बाद बाद से हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ADVERTISEMENT
कौन हैं दिव्या मिश्रा?
फिलहाल यह जानकारी सामने आई है कि मृतका दिव्या मिश्रा पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन हैं. प्रज्ञा मिश्रा अपना एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं. आपको बता दें कि इस वारदात के बाद प्रज्ञा ने एक फेसबुक पोस्ट किया था. पोस्ट में उन्होंने लिखा था- ''अभी अभी फोन आया गोमतीनगर में मेरी बहन को गोली मार दी गई है....लोहिया में है ईश्वर मेरी बहन की रक्षा करे...@Uppolice @lkopolice @dgpup"
घटना के वक्त क्या क्या हुआ था?
आलमबाग के सिंगारनगर की रहने वाली दिव्या मिश्रा का अपने पति मानस के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था. जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच का यह विवाद फैमिली कोर्ट में विचाराधीन था. बताया जा रहा है कि आज यानी गुरुवार को आरोपी पति मानस टेम्पो से मौके पर पहुंचा था. इस दौरान उसने अपनी पत्नी दिव्या से कुछ देर बात भी की थी. बातचीत के दौरान आरोपी ने अचानक पिस्टल निकालकर दिव्या मिश्रा पर दो गोलियां चला दीं. अपने ऊपर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद दिव्या लहूलुहान होकर गिर पड़ीं.
हत्या के बाद मानस ने लगाया ये स्टेटस
बता दें कि पत्नी दिव्या की हत्या के बाद मानस ने वॉट्सऐप पर एक स्टेटस लगाया. इसमें उसने लिखा- "मैंने आज अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मेरे साथ चीटिंग की थी. अब मैं अपनी बहन और खुद की जान लूंगा. दिव्या की बहन प्रज्ञा और भरत सब जानते हैं."
पुलिस ने क्या कहा?
डीसीपी ईस्ट दीक्षा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया, "पुलिस को आज गोमती नगर थाना क्षेत्र में एक महिला को गोली मारे जाने की सूचना मिली. घटना स्थल पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि महिला के पति ने ही उसे गोली मारी थी. इसके कुछ ही देर बाद, पुलिस को एक ऐसे व्यक्ति के बारे में सूचना मिली जिसने अपनी बहन की हत्या कर दी थी और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. पुष्टि हुई कि यह वही व्यक्ति, मानव था, जिसने अपनी पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद खुद की जान ले ली. उसके फोन पर लगे एक WhatsApp स्टेटस से इस घटना का पता चलता है. उस व्यक्ति के घर से तीन हथियार बरामद किए गए हैं."
ADVERTISEMENT











