Hamirpur News: हमीरपुर में ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे सागर सिंह के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसका उन्होंने शायद सपने में भी अंदाजा नहीं लगाया होगा. जैसे ही उन्होंने जूता पहना, उसके अंदर छिपे सांप ने पैर में डंस लिया. हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और हैरानी की बात यह रही कि जिस सांप ने डंसा था, उसे भी डिब्बे में बंद कर साथ ले आए. अस्पताल में सांप को देखकर हड़कंप मच गया.
ADVERTISEMENT
जूते में पैर डाला और अंदर से निकला सांप
हमीरपुर जिले के टेढ़ा गांव निवासी सागर सिंह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे. उन्होंने जैसे ही अपना जूता पहना, उसमें पहले से छिपे सांप ने उनके पैर में डंस लिया. सागर की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन बिना देर किए उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे.
परिजन सिर्फ सागर को ही अस्पताल नहीं लाए, बल्कि जिस सांप ने उन्हें डंसा था, उसे भी पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया. अस्पताल पहुंचने पर डिब्बे में सांप को देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. डॉक्टर धर्मेंद्र के मुताबिक, सांप कोबरा प्रजाति का हो सकता है.
बारिश में सावधानी बरतने की सलाह
मॉनसून में जब बारिश ज्यादा होती है तब सांप सुरक्षित ठिकाने की तलाश में जूते और कपड़ों में छिप जाते हैं. डॉक्टरों और विशेषज्ञों के मुताबिक, जूते पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह झाड़कर देख लेना चाहिए. सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत मरीज को अस्पताल पहुंचाना चाहिए.
ADVERTISEMENT











