BHU ट्रॉमा सेंटर में महिला को बाल पकड़कर घसीटा, लात-घूंसे भी मारे, अब प्रशासन ने बताई दूसरी कहानी

वाराणसी के BHU ट्रॉमा सेंटर में महिला की पिटाई का वीडियो वायरल है. इसमें सुरक्षाकर्मी उसे बाल पकड़कर घसीटता और लात-घूंसे मारता दिख रहा है. वहीं, प्रशासन ने विवाद की वजह कतार तोड़ना बताई है. महिला के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है.

BHU Varanasi News

BHU Varanasi News

Google CTA

BHU Varanasi News: वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में एक महिला के साथ मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वर्दी पहने सुरक्षाकर्मी महिला को बालों से पकड़कर घसीटता और लात-घूंसे मारता दिख रहा है. इस पर कार्रवाई की मांग उठी. वहीं, ट्रॉमा सेंटर प्रशासन ने दावा किया कि विवाद ओपीडी में कतार तोड़कर मरीज को पहले दिखाने की कोशिश से शुरू हुआ. महिला के खिलाफ लंका थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है.

यह भी पढ़ें...

ऑर्थोपेडिक ओपीडी में कतार तोड़ने पर विवाद

बीएचयू प्रशासन के मुताबिक घटना 16 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे ऑर्थोपेडिक ओपीडी में हुई. आरोप है कि महिला कतार तोड़कर मरीज को पहले दिखाने की कोशिश कर रही थी. सुरक्षाकर्मियों ने उसे नियमों का पालन करने को कहा तो वह गुस्सा हो गई. इसके बाद महिला सुरक्षाकर्मियों को बुलाया गया. उन्होंने महिला को समझाकर परिसर से बाहर ले जाने का प्रयास किया.

पुलिस चौकी ले जाई गई महिला

प्रशासन के अनुसार पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्ति ने महिला को अपना परिचित मानने से इनकार कर दिया. इसके बाद पुलिस को सूचना देकर महिला को नगवा पुलिस चौकी ले जाया गया. आरोप है कि वहां भी उसने पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों से अभद्र व्यवहार किया और हाथापाई की. तबीयत खराब होने की शिकायत पर उसे ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी में लाया गया, जहां जांच और प्राथमिक उपचार के बाद जाने दिया गया.

यह भी पढ़ें- 'कथा रोकेंगे तो नमाज भी रोकनी पड़ेगी', धीरेंद्र शास्त्री का बयान खूब चर्चा में, रामकथा के लिए अखिलेश को भी दिया न्योता

प्रशासन का दावा है कि प्राथमिक उपचार के बाद महिला फिर परिसर में पहुंची और सुरक्षाकर्मियों से हाथापाई करने लगी. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए. महिला के खिलाफ लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं, नगवा चौकी के उपनिरीक्षक सपनिल और सुरक्षा गार्ड मोहम्मद हैदर खान का भी चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया.

वायरल वीडियो पर प्रशासन ने दी सफाई

प्रशासन का कहना है कि वायरल वीडियो में घटनाक्रम के कुछ चुनिंदा विजुअल ही दिखाए गए हैं. उसका दावा है कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला मरीज नहीं थी और किसी मरीज के साथ मारपीट नहीं हुई. इस तरह वीडियो में दिख रहे दृश्य और प्रशासन की ओर से बताए गए घटनाक्रम के बीच अलग-अलग दावे सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें- UP Bullet Train: कानपुर से दिल्ली 2 घंटे से भी कम समय में, यूपी में शुरू होने जा रही नई सुविधा

 

सुरक्षा गार्ड की तहरीर पर FIR

लंका थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि सुरक्षा कर्मी मोहम्मद हैदर खान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वायरल वीडियो में महिला के साथ सुरक्षाकर्मी का व्यवहार सवालों के घेरे में है, जबकि प्रशासन ने विवाद की वजह कतार तोड़ने और बाद में हुई कथित हाथापाई को बताया है. जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी.