लखनऊ में मचा था भयंकर बवाल… पुलिस वाले का लड़के ने पकड़ लिया था गला, इस केस में 2 महिलाएं पकड़ी गईं

यूपी तक

18 Aug 2026 (अपडेटेड: 18 Aug 2026, 12:34 PM)

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर में पशु पकड़ने पहुंची नगर निगम टीम और पुलिस पर पथराव व हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

Attack On Lucknow Police

Attack On Lucknow Police

Google CTA

Attack On Lucknow Police: लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर में पशु पकड़ने पहुंची नगर निगम टीम और पुलिस पर पथराव व हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि करीब एक दर्जन आरोपी अभी फरार हैं. पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं. मामले में आरोपियों के अतीक अहमद कनेक्शन की बात कही जा रही है हालांकि पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें...

अवैध डेरियों की शिकायत पर पहुंची थी टीम

सोमवार को नगर निगम की टीम बुद्धेश्वर इलाके में अवैध दूध डेरियों और वहां फैली गंदगी की शिकायत पर जांच करने पहुंची थी. टीम ने पशुओं को पकड़ना शुरू किया तो डेरियों से जुड़े लोगों ने विरोध किया. इसके बाद विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने नगर निगम कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों को घेरकर पथराव शुरू कर दिया. इसी बीच एक फोटो भी सामने आई जिसमें एक लड़का एक पुलिसकर्मी का गला पकड़े हुए दिखाई दे रहा हैं.

चार सरकारी वाहनों के शीशे टूटे

हमले में कई नगर निगम कर्मचारी और बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल घायल हुए. पथराव से चार सरकारी वाहनों के शीशे टूट गए. आरोप है कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की और उन्हें जंजीर से बांधकर पीटने की कोशिश की. घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी रही.

18 भैंसें पकड़ी गईं, दो महिलाएं गिरफ्तार

भारी विरोध के बावजूद नगर निगम की टीम ने कार्रवाई जारी रखी और मौके से 18 भैंसें पकड़ लीं. नगर निगम अधिकारी और चौकी प्रभारी की तहरीर पर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए. इसके बाद पुलिस ने खुशबून और आफरीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.

अतीक कनेक्शन की पुलिस कर रही जांच

मामले में आरोपियों के कथित माफिया कनेक्शन की बात भी सामने आई है. अतीक अहमद से संबंध होने के दावे की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि “कथित कनेक्शन की जांच की जा रही है और प्रमाण मिलने पर उसी आधार पर आगे कार्रवाई होगी.” प्रशासन आरोपियों की संपत्तियों और कथित अवैध निर्माण की भी जांच कर रहा है.