लखनऊ में ICICI बैंक के बाहर कर्मचारी दिव्या मिश्रा को गोलियों से भूना गया, हत्यारे ने अपनी बहन के साथ खुद को भी मारा

अंकित मिश्रा

20 Aug 2026 (अपडेटेड: 20 Aug 2026, 02:21 PM)

Lucknow Crime News: लखनऊ में बड़ा अपराध हुआ है. यहां ICICI बैंक के बाहर ही महिला कर्मचारी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि इस वारदात को दिव्या के पति ने अंजाम दिया था. खबर यह भी मिली है कि आरोपी ने इस दौरान अपनी बहन के साथ साथ खुद की भी जान ले ली.

Photo: Divya Mishra

Photo: Divya Mishra

Google CTA

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से वारदात की बड़ी खबर सामने आ रही है. आपको बता दें कि लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में गुरुवार को दिनदहाड़े ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद तैनात दिव्या मिश्रा की बैंक के ठीक बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात का आरोप और किसी पर नहीं बल्कि खुद मृतका के पति मानस पर लगा है. बताया जा रहा है कि इस दौरान मानस ने अपनी बहन की भी गोली मारकर हत्या कर दी. हत्यारा यही नहीं रुका, उसने खुद की भी जान ले ली. इस तिहरे हत्याकांड के बाद लखनऊ में सनसनी मच गई है. 

यह भी पढ़ें...

वारदात के पीछे की क्या कहानी सामने आई

आलमबाग के सिंगारनगर की रहने वाली दिव्या मिश्रा का अपने पति मानस के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था. जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच का यह विवाद फैमिली कोर्ट में विचाराधीन था. बताया जा रहा है कि आज यानी गुरुवार को आरोपी पति मानस टेम्पो से मौके पर पहुंचा था.इस दौरान उसने अपनी पत्नी दिव्या से कुछ देर बात भी की थी. बातचीत के दौरान आरोपी ने अचानक पिस्टल निकालकर दिव्या मिश्रा पर दो गोलियां चला दीं. अपने ऊपर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद दिव्या लहूलुहान होकर गिर पड़ीं. इतना ही नहीं इस दौरान मानस ने अपनी बहन के साथ साथ-साथ खुद की भी हत्या कर ली. 

और क्या क्या पता चला?

सूचना मिलते ही गोमतीनगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दिव्या को लोहिया संस्थान पहुंचाया. हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले की जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: लखनऊ में मचा था भयंकर बवाल… पुलिस वाले का लड़के ने पकड़ लिया था गला, इस केस में 2 महिलाएं पकड़ी गईं