Lucknow Airport Gold Smuggling: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने शारजाह से आए एक यात्री को सोने की तस्करी करते हुए पकड़ा है. आरोपी की पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी केदार महतो के रूप में हुई है. तस्कर एयरपोर्ट पर अधिकारियों को चकमा देने के लिए सोने को पेस्ट में बदलकर अपने अंडरवियर के कमरबंद में छिपाकर ले जा रहा था. जिसकी कीमत 70 लाख रुपये से ज्यादा की बताई जा रही है.
ADVERTISEMENT
सोने का वजन ज्यादा होने के कारण वह लंगड़ा कर चल रहा था. इसी दौरान निगरानी और स्क्रीनिंग कर रहे कस्टम अधिकारियों की नजर तस्कर पर पड़ी. अधिकारियों को जब चाल पर कुछ शक हुआ तो इसे रोककर पूछताछ करने लगे. तभी वह घबरा गया और सवालों के गोलमोल जवाब देने लगा. इसके बाद उसे विशेष कक्ष में जांच के लिए ले जाया गया. जांच के दौरान आरोपी के पास से 472.100 ग्राम सोना बरामद हुआ है.
शारजाह से आई थी फ्लाइट
इंडिगो की फ्लाइट(6E-1424) बुधवार को सुबह करीब 7:20 बजे शारजाह से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी. रोज की तरह टर्मिनल पर कस्टम विभाग की टीम यात्रियों की स्क्रीनिंग और निगरानी कर रही थी. इसी फ्लाइट से बिहार का रहने वाला आरोपी केदार महतो भी लखनऊ उतरा था.
लंगड़ाकर चलने पर हुआ शक
स्क्रीनिंग के दौरान कस्टम अधिकारियों की नजर केदार महतो पर पड़ी. वह बहुत ही अजीब तरीके से लंगड़ाते हुए चल रहा था. शक होने पर अधिकारियों ने उसे रोक लिया और पूछताछ शुरू कर दी. अधिकारियों को देखते ही यात्री बुरी तरह घबरा गया और उनके सवालों के गोलमोल जवाब देने लगा.
अंडरवियर में छिपा था सोना
यात्री की घबराहट देखकर कस्टम टीम उसे तुरंत कतार से अलग कर विशेष जांच कक्ष में ले गई. जब उसकी तलाशी ली गई तो अधिकारी भी हैरान रह गए. यात्री ने अपने अंडरवियर के कमरबंद में 472.100 ग्राम सोना पेस्ट के रूप में प्लास्टिक के पैकेट में छिपा रखा था, जिससे वह मेटल डिटेक्टर से बच सके. इसी वजन के कारण वह ठीक से चल नहीं पा रहा था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में पकड़े गए सोने की कीमत लगभग 70 लाख 81 हजार 500 रुपये है.
कस्टम विभाग कर रहा जांच
पूछताछ के दौरान आरोपी केदार महतो ने सोने से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज या टैक्स की रसीद नहीं दिखाई है. इसके बाद कस्टम विभाग ने सोने को जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया है. अब जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि यह सोना किसके इशारे पर लाया गया था और लखनऊ में इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी.
यह भी पढ़ें: अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का योगी सरकार बदलेगी नाम, अब 'कृष्णपुरी' होगी नई पहचान
ADVERTISEMENT











