श्रद्धा दुबे हर रात हुक्का बार में जाकर क्या करती थी? शिवा शर्मा मौत केस में लखनऊ पुलिस ने किया बड़ा दावा

आशीष श्रीवास्तव

04 Nov 2026 (अपडेटेड: 04 Nov 2026, 11:03 AM)

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर पुलिस पूछताछ में कई नए दावे सामने आए हैं. पुलिस के मुताबिक श्रद्धा अपनी बहन रश्मि दुबे और करीबी साथियों के साथ हुक्का बार और कैफे में जाती थी.

Shraddha Dubey

Shraddha Dubey (File Photo)

Google CTA

Shraddha Dubey News: खनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर पुलिस पूछताछ में कई नए दावे सामने आए हैं. पुलिस के मुताबिक श्रद्धा अपनी बहन रश्मि दुबे और करीबी साथियों के साथ हुक्का बार और कैफे में जाती थी. वहां अमीर परिवारों के लड़कों से फ्रेंडशिप कर उन्हें अपने करीब लाने की कोशिश की जाती थी. पुलिस का दावा है कि शिवा और श्रद्धा की मुलाकात भी विभूतिखंड स्थित किसान बाजार के एक कैफे में हुई थी. इस मामले में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश की न्यायिक हिरासत 13 नवंबर तक बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़ें...

हुक्का बार में लड़कों से फ्रेंडशिप का प्लान

पुलिस पूछताछ के मुताबिक श्रद्धा अपनी बहन रश्मि और करीबी साथियों के साथ हर रात किसान बाजार स्थित एक कैफे में जाती थी. वहां हुक्का पीने के दौरान अमीर परिवारों के लड़कों से फ्रेंडशिप करने और उन्हें अपने करीब लाने की प्लान बनाई जाती थी. पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों के जरिए लड़कों को निशाना बनाया जाता था. इसी कैफे में शिवा शर्मा और श्रद्धा दुबे की पहली मुलाकात हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और शिवा श्रद्धा के प्रभाव में आ गया.

यह भी पढ़ें: बहन के सामने उतरवाए कपड़े, बॉडी पर लगाई लिपस्टिक फिर… शिवा की मौत वाले दिन श्रद्धा दुबे ने उसके साथ क्या- क्या किया? 

शिवा को ब्लैकमेल करने का आरोप

पुलिस का दावा है कि श्रद्धा शिवा का इस्तेमाल कर रही थी और उसे अपने नियंत्रण में रखती थी. आरोप है कि वह शिवा से अपने पैर तक दबवाती थी. इसके अलावा श्रद्धा ने शिवा के कई आपत्तिजनक वीडियो भी बना रखे थे. पुलिस के मुताबिक इन वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया जाता था. हालांकि, इन सभी आरोपों की पुष्टि जांच और अदालत में होने वाली कानूनी प्रक्रिया के दौरान ही होगी.

शरीर पर लिपस्टिक लगाने का आरोप

पुलिस पूछताछ में सामने आए आरोपों के मुताबिक वारदात वाले दिन शिवा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया था. उसे अपमानित करने के लिए उसके कपड़े उतरवाए गए और शरीर पर लिपस्टिक पोती गई. इसके बाद श्रद्धा ने अपनी बहन रश्मि, करीबी आमिर और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के सामने शिवा को जबरन डांस करने के लिए मजबूर किया. आरोप है कि कई घंटों तक उसे अपमानित और प्रताड़ित किया गया.

यह भी पढ़ें: जेल में श्रद्धा दुबे को याद आया ये शख्स, मिलने वालों की विजिटर लिस्ट ने सबको किया हैरान!

 

रसूखदार के साथ तस्वीरें दिखाकर जमाती थी धौंस

जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा प्रभावशाली लोगों के साथ पार्टियों की तस्वीरें दिखाकर अपना रसूख जाहिर करती थी. ये तस्वीरें पेन ड्राइव में रखी गई थीं. आरोप है कि वह बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों के नाम लेकर दूसरों पर दबाव बनाती थी. इसी कथित प्रभाव का इस्तेमाल कर उसने हजरतगंज थाने में एक एफआईआर भी दर्ज कराई थी. उधर, श्रद्धा और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद किसान बाजार स्थित कैफे का संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. शिवा को प्रताड़ित करने और वारदात के बाद नेपाल भगाने में मदद करने का आरोपी आमिर भी फरार बताया जा रहा है.

श्रद्धा, रश्मि और दानिश की हिरासत

मामले में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और तनवीर अली उर्फ दानिश की सीजेएम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई. अदालत ने तीनों की न्यायिक हिरासत 13 नवंबर तक बढ़ा दी. श्रद्धा ने जेल में अपने वकील से मुलाकात के लिए सप्ताह में अधिक समय देने की मांग की. उसने अदालत में सशरीर पेश किए जाने की भी मांग रखी, लेकिन इसका कारण पूछे जाने पर वह चुप रही. अदालत ने कहा कि जरूरत पड़ने पर ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.