CM योगी ने फोन पर ही फायर विभाग के अफसरों को लगाई कड़ी फटकार... लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में मुख्यमंत्री!

Lucknow Aliganj Fire Incident: लखनऊ के अलीगंज में एक गेमिंग जोन में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई है. हादसे के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ दौरा रद्द कर दिया है और वे खुद घटनास्थल व KGMU जा रहे हैं. उन्होंने फायर विभाग के अफसरों को फटकार लगाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

Lucknow Aliganj Fire Incident

Lucknow Aliganj Fire Incident

Lucknow Aliganj Fire Incident: लखनऊ के अलीगंज इलाके से सोमवार को एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आई. यहां संचालित हो रहे एक गेमिंग जोन में भीषण आग लग गई. इस भयावह अग्निकांड में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि जिस जगह यह हादसा हुआ, उस गेमिंग जोन के ठीक नीचे ही एक पेट शॉप भी मौजूद थी. इस भीषण हादसे के बाद हड़कंप मच गया है और राहत व बचाव का कार्य लगातार जारी है.

यह भी पढ़ें...

अलीगढ़ का कार्यक्रम रद्द कर सीधे लखनऊ पहुंचे मुख्यमंत्री

इस हादसे की संवेदनशीलता और भयावहता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल बड़ा कदम उठाया. सीएम योगी ने अपना अलीगढ़ का कार्यक्रम बीच में ही रद्द कर दिया और वे सीधे लखनऊ पहुंच गए हैं. मुख्यमंत्री खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर पूरी स्थिति की कमान संभाल रहे हैं.

सीएम योगी के लखनऊ पहुंचने के बाद का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:

घटनास्थल का दौरा: मुख्यमंत्री सीधे अलीगंज स्थित घटना स्थल पर जाएंगे और वहां जाकर हालातों का जायजा लेंगे.

KGMU का दौरा: इसके बाद मुख्यमंत्री किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी भी जाएंगे, जहां घायलों का इलाज चल रहा है.

परिजनों से मुलाकात: सीएम योगी अस्पताल में भर्ती पीड़ितों और इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे.

फायर विभाग के अफसरों को फोन पर फटकार, दोषियों को न बख्शने के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है. सूत्रों के मुताबिक, सीएम योगी ने फोन पर ही फायर विभाग के आला अफसरों को कड़ी फटकार लगाई है. ऐसा आरोप था कि आग लगने के करीब आधा घंटे तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंची थीं. 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए हैं कि इस दर्दनाक हादसे के जिम्मेदारों को किसी भी हाल में बख्शा न जाए और उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए.

फिलहाल, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक को सीधे मौके पर भेजा गया है ताकि राहत और बचाव कार्य की निगरानी की जा सके और स्थिति को जल्द से जल्द नियंत्रित किया जा सके.

ये भी पढ़ें: 14 डेड बॉडी मैंने अपनी आंखों से देखीं... लखनऊ में जहां लगी भीषण आग वहां पहुंचे ब्रजेश पाठक, इमोशनल होते हुए कही ये बात