कानपुर में सगाई के चंद दिनों बाद रेलवे महिला टेक्नीशियन की लटकी मिली बॉडी, डायरी में लिखी हुई थी ये बात

Kanpur News: रेलवे टेक्नीशियन नेहा कुमारी ने दी जान? 26 फरवरी को हुई थी सगाई, डायरी में छोड़ा भावुक सुसाइड नोट. भाई ने मौत को बताया संदिग्ध.

Kanpur News

यूपी तक

07 Mar 2026 (अपडेटेड: 07 Mar 2026, 12:00 PM)

follow google news

कानपुर के गोविंद नगर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब रेलवे के फजलगंज वर्कशॉप में काम करने वाली 28 साल की टेक्नीशियन नेहा कुमारी का शव उनके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला. नेहा मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थीं. वह यहां अपनी सहकर्मी सोनल के साथ रहती थीं. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया है और आगे की जांत शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें...

शाम को जब रूममेट लौटी तो खुला राज

घटना का खुलासा गुरुवार शाम को हुआ, जब नेहा की रूममेट सोनल ड्यूटी से वापस लौटीं. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था.  काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और फोन करने के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई तो सोनल ने पुलिस और नेहा के परिजनों को सूचना दी. पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर नेहा का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ था. 

मौत की वजह अब भी रहस्य

पुलिस और फॉरेंसिक टीम को कमरे की तलाशी के दौरान नेहा की एक डायरी मिली है. इस डायरी में नेहा ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें लिखा है, "मम्मी-पापा मुझे माफ कर दीजिए, मैं अपनी जिंदगी खत्म करने जा रही हूं." गोविंद नगर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह के मुताबिक, डायरी में कुछ पंक्तियां तो हैं लेकिन नेहा ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं लिखा है. 

परिजनों ने उठाए ये सवाल

नेहा के परिजनों ने बताया कि बीती 26 फरवरी को ही नेहा की सगाई हुई थी. वह अपने घर मुजफ्फरपुर से होली मनाकर गुरुवार को ही कानपुर वापस आई थी. आगरा मेट्रो में कार्यरत नेहा के भाई चंदन ने इस घटना को संदिग्ध बताया है. परिवार का कहना है कि नेहा बहुत खुशमिजाज थी और कभी तनाव में नहीं दिखी.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया है. हाल ही में हुई सगाई और घर से लौटने के तुरंत बाद उठाए गए इस कदम को लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. आखिर एक होनहार टेक्नीशियन ने अपनी जीवनलीला क्यों समाप्त की, यह गुत्थी अभी अनसुलझी है. 

ये भी पढ़ें: शादीशुदा नेता आंचल मिश्रा के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर ने उनका खौफनाक हाल कर दिया