पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का रण आज चरम पर है. सबकी नजरें दक्षिण 24 परगना की हॉट सीट फालता पर टिकी हैं, जहां ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान चुनाव मैदान में हैं. लेकिन इस चुनावी शोर के बीच आज फालता की सड़कों और पोलिंग बूथों पर एक अलग ही हलचल दिखी. यह हलचल थी यूपी कैडर के 'दबंग' आईपीएस और चुनाव आयोग के पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा की.
ADVERTISEMENT
जब फलता विधानसभा में वोट डाले जा रहे थे, तब चुनाव आयोग के पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा को विवेकानंद हाई स्कूल स्थित सुरक्षा केंद्र में मोर्चा संभालते देखा गया. यहां वे केवल बैठे नहीं रहे, बल्कि एक-एक पोलिंग बूथ की सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षा बलों की तैनाती का बारीकी से जायजा लेते नजर आए.
जहांगीर खान की सीट पर सख्त पहरा!
जहांगीर खान की सीट फलता इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में रही है. हाल ही में अजय पाल शर्मा और जहांगीर खान के बीच जुबानी जंग का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें आईपीएस शर्मा ने सख्त लहजे में चेताया था. आज वोटिंग के दिन अजय पाल शर्मा खुद जमीन पर उतरकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी मतदाता को डराया-धमकाया न जा सके और मतदान पूरी तरह निष्पक्ष हो.
सुरक्षा व्यवस्था का लिया फीडबैक
विवेकानंद हाई स्कूल में समीक्षा के दौरान अजय पाल शर्मा ने तैनात सुरक्षा कर्मियों से बात की. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने वाले किसी भी उपद्रवी के साथ सख्ती से निपटा जाए.
ADVERTISEMENT









