UP Political News: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बेहद सुखद तस्वीर सामने आई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने बहराइच से भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना. गौरतलब है कि अनुपमा जायसवाल उसी प्रदर्शन के दौरान झुलस गई थीं, जो अखिलेश यादव और राहुल गांधी के विरोध में आयोजित किया गया था.
ADVERTISEMENT
'हम नहीं चाहते समाज के बीच आग जले'
अखिलेश यादव ने विधायक अनुपमा जायसवाल और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से बातचीत की. इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अखिलेश ने एक भावुक और सकारात्मक संदेश दिया. उन्होंने लिखा, "हम नहीं चाहते हैं कि समाज के बीच आग जले. हम चाहते हैं समाज में सौहार्द की फुहार हो. हमारी सकारात्मक राजनीति की स्वस्थ परंपरा ने हमें यही सिखाया है. इसीलिए हम भाजपा विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी से मिलने गये और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करके आए हैं. राजनीति अपनी जगह है और मानवीय संबंधों का महत्व अपनी जगह. सद्भाव बना रहे, सौहार्द बना रहे!"
कैसे हुआ था हादसा?
यह घटना 25 अप्रैल को बहराइच में हुई थी. भाजपा कार्यकर्ता नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शन के दौरान जैसे ही कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी के पुतले में आग लगाई, लपटें अचानक भड़क उठीं. इसकी चपेट में आने से विधायक अनुपमा जायसवाल का चेहरा और सिर के बाल झुलस गए थे. मौके पर मौजूद पुलिस और कार्यकर्ताओं ने तुरंत आग बुझाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहाँ से उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदांता लखनऊ रेफर किया गया था.
कैसा है अनुपमा जायसवाल का राजनीतिक सफर
अनुपमा जायसवाल बहराइच सदर सीट से भाजपा की विधायक हैं. वह योगी सरकार के पहले कार्यकाल में लगभग दो साल तक बेसिक शिक्षा और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं.
ADVERTISEMENT









