Sitapur Encroachment News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में कैप्टन मनोज चौक पर अतिक्रमण हटाने के दौरान विस्थापित किये गए लोगो को आवास एवं वेंडर जोन मे दुकान दिलाये जाने की मांग की गई.
ADVERTISEMENT
कैप्टन मनोज चौक पर अतिक्रमण हटाने के दौरान जिन लोगो के घर एवं दुकान तोड़ी गयी है उनको माननीय मुख्यमंत्री के पूर्व निर्देशानुसार उनको पात्रता के आधार पर काशीराम कालोनी मे आवास दिलाया जाय एवं वेंडर जोन मे दुकान की जगह आवटित किया जाय, जिससे वो गरीब अपने परिवार की जीवका चला सके ओर उनके रहने का भी इंतजाम हो सके .
ये गरीब पात्र लोग प्रशासन के द्वारा मदद की जाए जिससे इन लोगों का परिवार का देखभाल वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सकें जो दुकानें हटाई गई है इन्हीं दुकानों से उनके घर की रोटी और बच्चों को पढ़ाई के लिए पैसे कमाते थे आज दुकान हटाने की वजह से यह लोग बेरोजगार हो गए हैं...
राष्ट्रीय हिंदू शेर सुना के अध्यक्ष विकास हिंदू ने इससे पहले भी गरीबों की मदद के लिए आगे बढ़कर लोगों को न्याय दिलाने के आज विकास हिंदू ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट पहुंचकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सोपा है कि इन लोगों की मांग पूरी की जाए जिस जगह पर इन लोगों की दुकान थी उसी जगह पर इनकी दुकान लगाने के लिए जगह दिलाई जाए , जो कुछ लोगों के घर तोड़े गए हैं उनके लिए रहने की व्यवस्था काशीराम कॉलोनी में आवास भी उपलब्ध कराए जाएं.
राष्ट्रीय हिंदू शेर सुना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू ने बताया अगर इन गरीबों की हक के लिए लखनऊ मुख्यमंत्री के दरबार भी जाना पड़ा तो हम लोग पैदल चलकर मुख्यमंत्री से मिलने जाएंगे...
ADVERTISEMENT









