Amethi Heatwave Alert: अमेठी में इन दिनों भीषण गर्मी से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है. तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच चुका है, जिससे सर्दी-जुकाम, पेट दर्द और उल्टी जैसे रोगों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँच रहे हैं.
ADVERTISEMENT
इस स्थिति से निपटने के लिए जिला अस्पताल में विशेष व्यवस्था की गई है. अस्पताल में हीट वेव वार्ड बनाया गया है, जिसमें आइस पैक के साथ-साथ बीमारियों की रोकथाम और इलाज के लिए सभी प्रकार की दवाइयाँ उपलब्ध हैं. इस वार्ड में भर्ती मरीजों को तत्काल राहत मिल सके, इसके लिए हर आवश्यक कदम उठाए गए हैं.
अस्पताल में तैनात फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया, "अस्पताल में इलाज की सारी सुविधाएँ मौजूद हैं. हीटवेव के कारण राह चलते लोगों को भी दिक्कत हो सकती है, इसलिए अगर कहीं भी किसी को ऐसी समस्या हो, तो उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लाया जाए."
अस्पताल प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी प्रकार की दवाइयाँ और उपचार उपलब्ध हों ताकि गर्मी से उत्पन्न बीमारियों को जल्द से जल्द ठीक किया जा सके. हीट वेव वार्ड और आइस पैक की व्यवस्था मरीजों के लिए राहत देने का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे गर्मी के प्रभाव को कम किया जा सके.
अमेठी के लोग अब इस विशेष व्यवस्था से राहत महसूस कर रहे हैं, और अस्पताल के कर्मचारी हर मुमकिन मदद देने के लिए तत्पर हैं.
ADVERTISEMENT









