Amethi Recruitment Update: अमेठी जिले में कल से शुरू होकर तीन दिनों तक चलने वाले होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है. जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 15400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक पाली में 2600 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. एसपी द्वारा लगातार पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी का जायजा लिया जा रहा है.
ADVERTISEMENT
दरअसल, कल से अमेठी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू हो रही है, जो 27 अप्रैल तक जारी रहेगी. परीक्षा के लिए जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और होमगार्ड भर्ती परीक्षा में 15400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. दो पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में प्रत्येक पाली में 2600 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा को सकुशल और नकल विहीन संपन्न करने के लिए प्रशासन लगातार बैठक कर रहा है. 2 दिन पहले डीएम संजय चौहान ने प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के साथ बैठक कर तैयारी को लेकर चर्चा की तो एसपी सरवणन टी लगातार पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटे हुए हैं. परीक्षा पूरी तरह से नकल विहीन रहेगी इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिसकी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जाएगी. एसपी खुद परीक्षा के दौरान भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे तो प्रशासनिक अधिकारी भी भ्रमणशी रहेंगे. वहीं परीक्षा केंद्रों के बाहर भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा.
ADVERTISEMENT









