अमेठी: गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला तीन दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे हैं. दौरे के पहले दिन उन्होंने सिंहपुर ब्लॉक के फूला और रास्तामऊ गांव स्थित गौशालाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.दौरे के दूसरे दिन उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने अमेठी तहसील क्षेत्र के सरैया दुबान गांव स्थित गौशाला का निरीक्षण किया. इसके साथ ही उन्होंने ठेंगहा गांव की गौशाला का भी निरीक्षण करने का कार्यक्रम तय किया है.
ADVERTISEMENT
निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशालाओं में पाई गई कमियों को जल्द सुधारने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए जूट के तिरपाल की व्यवस्था की जाए. साथ ही सभी गौशालाओं में हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए.उन्होंने पशुओं के लिए स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था करने और पशुआहार उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए.इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गोपाल कृष्ण शुक्ल, खंड विकास अधिकारी बृजेश सिंह सहित पशुपालन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.
ADVERTISEMENT









