Amethi murder case: अमेठी में बातचीत बंद करने पर प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की हत्या, नहर किनारे मिला शव; आरोपी हिरासत में

Amethi Crime News: अमेठी के गौरीगंज में प्रेम प्रसंग के चलते 24 वर्षीय युवती की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई. पुलिस ने मुख्य आरोपी सनोज कोरी को गिरफ्तार कर लिया है.

Amethi Crime News

Newzo

• 05:01 PM • 15 Apr 2026

follow google news

Amethi Crime News: अमेठी जिले में देर रात एक 24 वर्षीय युवती की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी है. आज सुबह ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए गांव के ही रहने वाले आरोपी सनोज कुमार कोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग की वजह से युवती की हत्या हुई है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल, ये पूरा मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के चतुरीपुर गांव का है, जहां गांव की रहने वाली 24 वर्षीय अमिता देवी पुत्री अवधेश द्विवेदी देर रात खाना खाने के बाद घर के बाहर टहलने निकली थी. काफी देर बाद भी जब अमिता घर नही पहुंची तो परिजनों में उसकी तलाश शुरू की लेकिन अंधेरा होने के चलते परिजन उसे ढूंढ नही पाए. 

आज सुबह ग्रामीणों की नजर घर से 100 मीटर दूर नहर किनारे गांव के ही गौरीशंकर द्विवेदी के खेत में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद उसकी पहचान गांव की रहने वाली अमिता देवी के रूप में हुई और परिजन भी मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों में तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद गौरीगंज पुलिस के अलावा सीओ और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना के विषय मे परिजनों से जानकारी ली.

फ़ॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्यों को इकट्ठा किया. भाई ओम प्रकाश द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही रहने वाले सनोज कुमार कोरी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. भाई के मुताबिक, सनोज उसकी बहन से बात करता था, जिसे लेकर कई बार उसे मना भी किया गया. लेकिन वो लगातार नए-नए नंबरों से बहन से बात करता रहा. हम लोग बहन की शादी तलाश रहे थे, जिसके बाद बहन ने उससे बात करना बंद कर दिया। इसी बात से नाराज सनोज ने उसकी हत्या कर दी.

वहीं पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आज सुबह पुलिस को घटना की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए गांव के ही रहने वाले आरोपी सनोज कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. सनोज पहले से ही लड़की से बात करता था।प्रथम दृष्टया मृतका से रेप की घटना प्रकाश में नही आई है.