Amethi Missing Case: अमेठी में हाईटेक पुलिसिंग का असर, 2 साल में लापता 692 में से 596 मिले, नाबालिग सबसे ज्यादा

Amethi News: अमेठी पुलिस ने एसपी सरवणन टी के नेतृत्व में पिछले दो साल में लापता हुए 692 लोगों में से 596 को बरामद कर लिया है. इनमें 95 प्रतिशत नाबालिग बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया गया है.

Newzo

• 11:08 AM • 09 Apr 2026

follow google news

Amethi News: अमेठी एसपी सरवणन टी के नेतृत्व में पुलिस हाईटेक मोड में काम कर रही है. किसी भी घटना के बाद एसपी खुद घटना की मॉनीटरिंग कर उसे अंतिम पायदान तक पहुंच रहे हैं. जिले में पिछले दो साल में लापता हुए लोगों में से पुलिस ने 90 प्रतिशत लोगों को बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा है. शेष अन्य लोगों की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार जुटी हुई है. इस अभियान में पुलिस ने 95 प्रतिशत लड़की और लड़कों को बरामद किया गया है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल, अमेठी एसपी सरवणन टी के नेतृत्व में पुलिस लगातार काम कर रही हैं. जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों से पिछले दो सालों के 692 लोग गुमशुदा हुए जिसमें नाबालिग बच्चों और बच्चियों की संख्या सबसे अधिक रही. पुलिस में सर्विलांस समेत अन्य हाईटेक माध्यमों से अब तक 596 लोगो को बरामद किया है, जो करीब 90 प्रतिशत है.

गुमशुदा लोगों में सबसे अधिक संख्या नाबालिग बच्चों और बच्चियों की पाई गई है. राहत की बात यह है कि पुलिस ने अब तक 95 प्रतिशत नाबालिगों को सुरक्षित बरामद कर लिया है. पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. जिले में अब तक कुल 90 प्रतिशत गुमशुदा लोगों को खोजा जा चुका है, जिसमें नाबालिगों की बरामदगी का प्रतिशत सबसे अधिक है.

यह भी पढ़ें: यूपी में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी की बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी