अमेठी में बाइक फिसलने से महिला की दर्दनाक मौत, पति-बेटी बाल-बाल बचे तो पता चली झाड़फूंक वाली बात

Amethi Road Accident: अमेठी के बाजार शुकुल क्षेत्र के किसनी गांव के पास सड़क पर फैली मोरंग की वजह से बाइक फिसलने से दर्दनाक हादसा. दो माह की बीमार बच्ची का झाड़-फूंक कराने जा रही 27 वर्षीय करिश्मा की मौके पर ही मौत.जबकि पति और मासूम बच्ची बाल-बाल बचे.

Amethi News

Newzo

• 12:08 PM • 07 Apr 2026

follow google news

Amethi Road Accident: अमेठी जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पति और मासूम बच्ची के साथ बाइक से जा रही एक महिला की बाइक से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में बच्ची और उसका पति बाल-बाल बच गए.बताया जा रहा है कि सड़क पर पड़ी मोरंग में बाइक फिसलने के कारण यह हादसा हुआ है.फिलहाल पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई करने में जुट गई.

यह भी पढ़ें...

दरअसल, ये पूरा मामला बाजार शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के किसनी गांव के पास का है. जहां पास के ही गांव पूरे दूधा धारी गांव का रहने वाला 27 वर्ष से हितलाल अपनी पत्नी करिश्मा और दो माह की बच्ची जानकी के साथ झाड़फूंक कराने रेछा गांव जा रहा था. तभी किसनी गांव के शिवरतन पुरवा के पास जंगल मे सड़क पर गिरी। मोरंग में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. 

हादसे में सिर में गहरी चोट लगने की वजह से पत्नी करिश्मा की मौके पर ही मौत हो गई.जबकि पिता और नाबालिक बच्ची बाल बाल बच गए.बताया जा रहा है की मासूम बच्ची किसी बीमारी से ग्रसित थी और उसी का झाड़फूंक इलाज करवाने वह अपनी बच्ची को लेकर जा रहे थे. 

मृतका का मायका अयोध्या जिले के पूरे बनिया ग्राम पंचायत कसारी में है और उसकी शादी 2023 में हुई थी. वहीं पूरे मामले पर थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है.