Amethi News: अमेठी में बड़ा हादसा टला, पति से विवाद के बाद महिला ने लगाई कुएं में छलांग, यूपी-112 ने बचाई जान

Amethi News today: अमेठी जिले में पारिवारिक विवाद के दौरान कुएं में कूद गई महिला को यूपी-112 पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया. पीआरवी 6904 टीम की त्वरित कार्रवाई और सावधानीपूर्ण रेस्क्यू से महिला की जान बचाई गई, जिसे स्थानीय लोगों और परिजनों ने सराहा.

Newzo

• 05:04 PM • 03 Apr 2026

follow google news

Amethi News today: अमेठी जिले में यूपी-112 पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया है. पारिवारिक विवाद के बाद कुएं में कूदी महिला को पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है.

यह भी पढ़ें...
UP Tak

Amethi Theft Case:

video icon

मिली जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को धर्मेन्द्र कुमार निवासी ग्राम परसौली, थाना अमेठी ने यूपी-112 पर कॉल कर सूचना दी कि उनकी पत्नी मीना कुएं में कूद गई है और तत्काल मदद की आवश्यकता है. सूचना मिलते ही पीआरवी 6904 टीम मौके के लिए रवाना हो गई और कुछ ही समय में घटनास्थल पर पहुंच गई.

पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. कहासुनी के दौरान मीना आवेश में आ गई और घर के पास स्थित कुएं में कूद गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीआरवी टीम ने बिना देर किए फायर सर्विस को भी मौके पर बुला लिया.

संयुक्त टीम ने सूझबूझ और सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया
फायर सर्विस और पुलिस की संयुक्त टीम ने सूझबूझ और सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया. बाहर निकालने के बाद उसकी हालत सामान्य और स्थिर पाई गई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली.

यूपी-112 पुलिस और फायर सर्विस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना

घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों और स्थानीय लोगों ने यूपी-112 पुलिस और फायर सर्विस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की. इस अभियान में पीआरवी 6904 के कमांडर उपनिरीक्षक मोहम्मद इसराइल और चालक रंजीत यादव की अहम भूमिका रही.