Amethi Goat Theft Gang: अमेठी में बकरी चोरी गैंग का भंडाफोड़: पुलिस ने दबोचे शातिर चोर, 13 मुकदमों वाला आरोपी भी शामिल

Amethi Crime News: अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर बकरी चोरों को गिरफ्तार किया. उनके पास से चोरी की दो बकरियां और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई, जबकि एक आरोपी पर 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Newzo

01 Apr 2026 (अपडेटेड: 01 Apr 2026, 05:17 PM)

follow google news

 Amethi Crime News: अमेठी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली जहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर बकरी चोरों को गिरफ्तार किया है बकरी चोरों के पास से चोरी की दो बकरियां और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है.एक चोर पर अमेठी और प्रतापगढ़ में 13 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें...
UP Tak

Amethi Theft Case:

video icon

दरअसल ये पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र का जहा आपरेशन चक्रव्यूह के दौरान चलाये जा रहे चेकिंग में  मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाइक सवार दो शातिर बाइक चोरो को गिफ्तार किया.पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों शातिर चोर अंसार उर्फ चितउ उर्फ समीर पुत्र नासिर अली निवासी भैंसना थाना सांगीपुर प्रतापगढ़ और नफीस पुत्र सफीक निवासी अठेहा जनपद प्रतापगढ़ का रहने वाला है.

जांच में जुटी पुलिस

गिरफ्तार अभियुक्तो ने पूछताछ में बताया कि एक बकरी तीन चार दिन पहले अमेठी थाना क्षेत्र के कोरारी गिरधर शाह गांव से चुराई गई थी जबकि दूसरी बकरी खजुरी गांव से चुराई गई थी.बाइक का कागज न होने पर उसे सीज कर दिया गया है.पुलिस मामले में विधिक कार्यवाही करने में जुटी हुई है.