Amethi Operation Chakravyuh: ऑपरेशन चक्रव्यूह का असर: अमेठी में 210 अपराधी गिरफ्तार, 30 लाख की स्मैक बरामद, क्राइम में भारी गिरावट

Amethi Crime News: अमेठी में पुलिस के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत एक महीने में 210 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान लाखों की स्मैक, अवैध शराब, गांजा और हथियार बरामद किए गए, जिससे अपराध दर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

Newzo

• 01:36 PM • 01 Apr 2026

follow google news

Amethi Crime News: अमेठी जिले में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर चलाया जा रहा विशेष अभियान 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में बेहद सफल साबित हो रहा है. पिछले एक महीने से लगातार चल रहे इस अभियान के तहत पुलिस ने कुल 210 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि 45 वाहनों को सीज किया गया है. इसके साथ ही अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की भी बरामदगी की गई है. 

यह भी पढ़ें...
UP Tak

Amethi Theft Case:

video icon

पुलिस ने करीब 324 ग्राम स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये से अधिक है, बरामद की है. इसके अलावा 218 लीटर अवैध कच्ची शराब और लगभग ढाई किलो गांजा भी जब्त किया गया है. अभियान के अंतर्गत अवैध हथियारों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए 9 तमंचे और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं, जिससे संभावित अपराधों को रोकने में मदद मिली है. 

पुलिस की इस सक्रियता का सीधा असर अपराध दर पर देखने को मिला है. जिले में लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में 100 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई है, जबकि चोरी की घटनाओं में भी लगभग 52 प्रतिशत की गिरावट आई है. इसके अलावा 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत लापता व्यक्तियों की तलाश में भी पुलिस को सफलता मिली है. पिछले एक महीने में लापता हुए 21 लोगों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा गया है.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद के दलित टीचर नितिन ने की थी बीएड कर रही मुस्कान अली से लव मैरिज, अब वो लगा ससुर के हाथ फिर इस हाल में मिला