KG की बच्ची भी सेफ नहीं! फतेहपुर में 7वीं का छात्र उसे ले गया स्कूल के टॉयलेट फिर मासूम ने मां को इशारों में सब बताया
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के एक निजी स्कूल में केजी की छात्रा के साथ सातवीं कक्षा के छात्र द्वारा टॉयलेट में रेप के प्रयास का शर्मनाक मामला सामने आया है. रिजल्ट लेने गई बच्ची ने घर लौटकर परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक ऐसा संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसे सुन किसी की भी रूह कांप जाएं. यहां एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली केजी की मासूम छात्रा के साथ रेप का प्रयास किए जाने की घटना सामें आई है. ऐसा बताया जा रहा है कि छात्रा स्कूल में रिजल्ट लेने गई थी तभी उसी स्कूल में पढ़ने वाले ही एक बड़े छात्र ने उसे बहाने से टॉयलेट में ले जाकर ये घिनौनी हरकत करने की कोशिश की. घर लौटने के बाद बच्ची ने अपने परिजनों को प्राइवेट पार्ट में परेशानी होने की शिकायत की जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इस बात का खुलासा हुआ.