यूपी में सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग पर दूसरे दिन की बैठक पूरी, रामगोपाल बोले- अभी बातचीत जारी है

मौसमी सिंह

• 04:17 PM • 24 Nov 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत तेज हो गई है. दिल्ली में दोनों दलों की कमेटियों के बीच लगातार दूसरे दिन हुई बैठक पूरी हो गई है.

SP Congress Seat Sharing News

SP Congress Seat Sharing News

Google CTA

SP Congress Seat Sharing News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत तेज हो गई है. दिल्ली में दोनों दलों की कमेटियों के बीच लगातार दूसरे दिन हुई बैठक पूरी हो गई है. यह बैठक लगभग 3 घंटे से अधिक चली, वहीं कल भी एक बैठक हुई थी जो लगभग 14 मिनट चली थी. आज बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि करीब आधी सीटों पर चर्चा हो चुकी है और जल्द समझौते पर फैसला हो जाएगा. वहीं, सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने साफ किया कि सीट शेयरिंग पर बातचीत अभी जारी है. उन्होंने कहा कि किसी ने कोई सीट नहीं मांगी है और वार्ता आगे भी जारी रहेगी. दोनों दलों के नेताओं ने बातचीत को सकारात्मक बताया है. हालांकि, सीटों की संख्या और अंतिम समझौते को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें...

कांग्रेस बोली- आधी सीटों पर चर्चा पूरी

बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सभी सीटों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है. इमरान मसूद ने कहा कि सभी सीटों पर बातचीत हुई है और एक-एक सीट के बारे में चर्चा की जा रही है. कांग्रेस नेता अराधना मिश्रा मोना ने भी कहा कि हर सीट पर बात हो रही है और पूरी प्रक्रिया सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है. राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि दोनों पक्ष सकारात्मक माहौल में विस्तार से चर्चा कर रहे हैं और जल्द अच्छा समझौता होने की उम्मीद है. उन्होंने 26 सीटों के प्रस्ताव पर कहा कि सभी सीटों पर बातचीत हुई है, सिर्फ 26 सीटों पर चर्चा नहीं हुई. कांग्रेस की ओर से यह भी दावा किया गया कि आधी सीटों पर बातचीत पूरी हो चुकी है और जल्द समझौते पर फैसला हो सकता है.

यह भी पढ़ें- फाफामऊ से किसे टिकट देंगे अखिलेश यादव? ओबीसी वोटों पर टिकी जीत-हार

 

रामगोपाल यादव बोले- सीट टू सीट बात हुई है 

सपा नेता रामगोपाल यादव ने बैठक के बाद कहा कि सीट शेयरिंग पर बातचीत चल रही है. उन्होंने कहा बातचीत आगे भी जारी रहेगी और नए सिरे से चर्चा होगी. 26 सीटों के प्रस्ताव को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'अरे वो चलता है, वार्ता अभी जारी है.' रामगोपाल यादव ने यह भी बताया कि अगली बैठक के बाद बातचीत पूरी होगी और इसके लिए जल्द ही फिर बैठक की जाएगी. सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि आज सीट-टू-सीट चर्चा हुई है और सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं है.

यह भी पढ़ें- आजम खान के हमलों के बीच आ गया ओवैसी का तगड़ा जवाब, बोले-हमारे पांव का कांटा हमीं से निकलेगा

 

26 सीटों के ऑफर की थी चर्चा

इससे पहले आज सुबह सूत्रों से जानकारी सामने आई थी कि सपा कांग्रेस को शुरुआती तौर पर 26 सीटों का प्रस्ताव दे सकती है. इसके लिए पार्टी ने सीटों की एक सूची भी तैयार की थी. इसमें रामपुर खास, फरेंदा, मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर, किदवई नगर, बागपत, मोदीनगर, हापुड़, जेवर, स्याना, खुर्जा, खैर, इगलास, मांट, आगरा उत्तर, फतेहपुर सीकरी, बिलग्राम-मल्लावां, गोविंद नगर, नानपारा, गोरखपुर शहर, खजनी, पडरौना, फाजिलनगर, पिंडरा और वाराणसी कैंट शामिल थीं.