अमेठी में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को उसके परिजनों ने पकड़ लिया फिर कर दिया उसका ये हाल

Amethi Crime News: अमेठी जिले में एक युवक को प्रेमिका से मिलने जाना भारी पड़ गया. संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को युवती के परिजनों ने युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी.

UP News

Newzo

• 07:32 PM • 31 Mar 2026

follow google news

Amethi News: अमेठी जिले में एक युवक को प्रेमिका से मिलने जाना भारी पड़ गया. संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को युवती के परिजनों ने युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल है.

यह भी पढ़ें...
UP Tak

Amethi Theft Case:

video icon

जानकारी के मुताबिक, अमेठी निवासी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था. इसी दौरान युवती के परिजन अचानक वहां पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया. आरोप है कि परिजनों ने युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा. युवक बार-बार माफी मांगता रहा और खुद को छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की.

घटना के दौरान युवती अपने प्रेमी को बचाने के लिए बीच-बचाव करती रही, लेकिन परिजनों के गुस्से के आगे उसकी एक नहीं चली. मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा है कि युवक और युवती अलग-अलग समुदाय से हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

इस संबंध में संग्रामपुर थाने के एसओ संजय सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है. वीडियो की सत्यता और घटना के समय-स्थान की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए.