अमेठी: जनपद में मिशन शक्ति फेस-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज गौरीगंज में “रन फॉर एंपावरमेंट” का आयोजन किया गया. इस जागरूकता दौड़ को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने हरी झंडी दिखाकर विधिवत रवाना किया.
ADVERTISEMENT
इस आयोजन में महिला पुलिसकर्मियों के साथ-साथ स्कूली छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सैकड़ों प्रतिभागियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया. दौड़ की शुरुआत एसपी कार्यालय परिसर से हुई, जो गौरीगंज कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः एसपी कार्यालय पर आकर समाप्त हुई.
दरअसल, उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति फेस-5 के दूसरे चरण की शुरुआत के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अमेठी पुलिस द्वारा “रन फॉर एंपावरमेंट” का आयोजन कर समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया.
दौड़ के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. रूट पर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जबकि दौड़ के आगे और पीछे पुलिस वाहनों को लगाया गया था, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके.
ADVERTISEMENT









