Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना सुखपुरा थाना क्षेत्र के सुखपुरा चौराहे की है. जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे रखी गिट्टी पर एक ट्रक का पहिया चढ़ने से विवाद शुरू हुआ। यह विवाद इतना बढ़ गया कि बिल्डिंग मटेरियल के दुकानदार ने ट्रक मालिक पर बेलचे से हमला कर दिया.
ADVERTISEMENT
ट्रक मालिक गंभीर रूप से हो गया था घायल
इस हमले में ट्रक मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस में रखवा दिया है. घटना सुखपुरा थाना के सुखपुरा चौराहे के पास की है. परिजनों से तहरीर प्राप्त कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
शव को मोर्चरी हाउस में रखवा जांच में जुटी पुलिस
क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान ने बताया कि सुबह समय करीब 10.30 बजे थाना सुखपुरा के ग्राम सुखपुरा में ट्रक के पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद व मारपीट हो गया, जिसमें विजय कुमार यादव पुत्र वीरनाथ यादव निवासी कुसौटी थाना सुखपुरा घायल हो गए. प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.
मृतक के शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है. परिजन से तहरीर लेकर विभिन्न धाराओं में पंजीकृत किया जा रहा है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है.
ADVERTISEMENT









