Mathura Train Knife Attack Arrest: रेलवे पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत जीआरपी मथुरा जंक्शन ने ट्रेन में चाकू से हमला करने वाले आरोपी खवेन्द्र निवासी नगला गजू को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, 20 मार्च को ट्रेन संख्या 55334 राया रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ने के बाद, आरोपी ने यात्री विष्णु कुमार (ग्राम भूडरी, पोस्ट सोनई, थाना राया) पर जानलेवा हमला किया था।.
ADVERTISEMENT
हमले में पीड़ित को चोटें आईं, जिसके बाद उसने तुरंत शिकायत दर्ज कराई और जीआरपी मथुरा जंक्शन ने मुकदमा दर्ज किया. पुलिस महानिदेशक रेलवे के निर्देशन और उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान जीआरपी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके अन्य अपराधों की जानकारी जुटा रही है.
गिरफ्तारी में शामिल टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार बालियान, हेड कांस्टेबल रमेशचंद और हेड कांस्टेबल हरी गौतम थे. अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के अभियानों से यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और रेलवे में अपराधियों पर अंकुश लगेगा.
ADVERTISEMENT









