Mathura Politics: कांग्रेस का भाजपा पर तीखा हमला, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर साधा निशाना

Mathura news: मथुरा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था की विफलता का आरोप लगाया. उन्होंने महोबा की घटना और सरकारी योजनाओं में धांधली का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार केवल 'चंदा वसूली' में व्यस्त है. कांग्रेस ने मंत्रियों की संपत्ति की जांच की मांग की है.

Congress Attack on BJP

Newzo

• 04:05 PM • 29 May 2026

follow google news

Mathura news: कांग्रेस का भाजपा पर तीखा हमला: भ्रष्टाचार, महंगाई और कानून व्यवस्था की विफलता को लेकर योगी सरकार पर आरोप कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, जनविरोधी नीतियों और बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए तीखा हमला बोला. जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और प्रशासनिक उदासीनता जनता को त्रस्त कर रही है.

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा सरकार के कथित भ्रष्टाचार, जनविरोधी नीतियों और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. महोबा जनपद की एक दलित छात्रा का अपहरण कर उसे 16 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया. उसके साथ न केवल दुष्कर्म किया गया, बल्कि अमानवीय व्यवहार भी किया गया, लेकिन सरकार का कोई प्रतिनिधि पीड़िता के घर तक नहीं पहुंचा.

मुकेश धनगर ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है. उन्होंने कहा कि हाल ही में आगरा नगर निगम में निजी बिजली कंपनी टोरंटो का 430 करोड़ रुपये का बकाया माफ किया गया. इससे पहले भी हजारों करोड़ रुपये पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया गया और बदले में भाजपा ने उनसे राजनीतिक चंदा वसूला. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार “काम लो और चंदा दो” की नीति पर काम कर रही है तथा ईडी और आयकर छापों का उपयोग वसूली के माध्यम के रूप में किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने का साहस है तो उसे अपने मंत्रियों और विधायकों की संपत्ति की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए. इससे पिछले नौ वर्षों में हुई कथित लूट का सच सामने आ जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि मिड-डे मील, सड़क निर्माण, अस्पतालों की दवाइयों और मनरेगा जैसी योजनाओं तक में भ्रष्टाचार व्याप्त है. यहां तक कि अयोध्या में विकास और मंदिर निर्माण के नाम पर भी धन उगाही किए जाने का आरोप लगाया.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह विफल साबित हुई है. कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है, किसान मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं, महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और बेरोजगार युवा रोजगार के अभाव में भटकने को मजबूर हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल प्रचार और सोशल मीडिया तक सीमित होकर रह गई है, जबकि जमीनी स्तर पर विकास दिखाई नहीं देता. मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक जनता की समस्याओं से दूर नजर आते हैं.

मुकेश धनगर ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी चरम पर पहुंच चुकी है. पंचायतों से लेकर विभिन्न सरकारी विभागों तक बिना कमीशन के कोई कार्य नहीं हो रहा है, जिससे आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है.

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस की जनविरोधी नीतियों ने प्रदेश को सांप्रदायिकता और अव्यवस्था की ओर धकेल दिया है, जिससे आर्थिक संकट लगातार गहराता जा रहा है. जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक उदासीनता से त्रस्त है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के मंत्रियों और विधायकों की कथित अवैध संपत्तियों की निष्पक्ष जांच कराने तथा भ्रष्टाचार और महंगाई पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है. कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी और जनहित के मुद्दों पर सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी.

प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस महामंत्री वैद्य मनोज गौड़, जिला उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी एडवोकेट, गौरांग अग्रवाल, महेश चौबे, प्रवक्ता उमाशंकर शर्मा, रमेश कश्यप और राजेश सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे.