Mathura road accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के खड़े पिकअप में कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पिकअप चालक आशीष सिंह घायल हो गए, हादसा नौहझील थाना क्षेत्र में चालक को नींद आने के कारण हुआ, पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया.
ADVERTISEMENT
मथुरा जिले के मांट थाना नौहझील क्षेत्र में मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसे में कंटेनर ने खड़े पिकअप वाहन को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया, जबकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.
जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार सुबह करीब 3:40 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से आगरा की ओर किलोमीटर संख्या 74:900 पर हुई. बताया गया कि पिकअप वाहन संख्या DL1LAF0544 सड़क किनारे खड़ा था. इसी दौरान कंटेनर संख्या UP16NT6283 के चालक विजेंद्र पुत्र सेवाराम निवासी कुरेला, हरदोई को नींद आने के कारण कंटेनर अनियंत्रित हो गया और उसने पीछे से पिकअप में टक्कर मार दी.
हादसे में पिकअप चालक आशीष सिंह पुत्र सुनील कुमार निवासी करावल नगर, दिल्ली के कंधे में चोट आई. घायल को उपचार के लिए सीएचसी नौहझील भेजा गया.
घटना की सूचना मिलते हीचौकी इंचार्ज बाजना कट-हरेंद्र सिंह तोमर और एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंच गए. दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर बाजना कट पर खड़ा कराया गया, जिससे यातायात सुचारु रूप से चलता रहा. पुलिस ने घायल के परिजनों को भी सूचना दे दी है.
ADVERTISEMENT









