Cockroach Protest Mathura: ‘कॉकरोज’ बनकर नगर निगम पहुंचा युवक, यमुना प्रदूषण के खिलाफ मथुरा में अनोखा प्रदर्शन

Mathura cockroach protest: नदी में गिरते गंदे नालों के विरोध में मथुरा के एक समाजसेवी युवक ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया. युवक कॉकरोज की वेशभूषा पहनकर नगर निगम कार्यालय पहुंचा, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया

Mathura News

Newzo

• 03:24 PM • 22 May 2026

follow google news

 Mathura Yamuna Pollution Protest: नदी में गिरते गंदे नालों के विरोध में मथुरा के एक समाजसेवी युवक ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया. युवक कॉकरोज की वेशभूषा पहनकर नगर निगम कार्यालय पहुंचा, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें...

कॉकरोज की ड्रेस पहने युवक नगर निगम परिसर में नाचते-गाते हुए पहुंचा और यमुना में गिर रहे गंदे पानी के खिलाफ नाराजगी जताई. युवक का कहना था कि जिस तरह गंदगी में कॉकरोज पनपते हैं, उसी तरह यमुना ह शहर और यमुना की स्थिति भी लगातार खराब होती जा रही है. उसने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं.

समाजसेवी युवक के इस अनोखे प्रदर्शन ने नगर निगम अधिकारियों के साथ-साथ आम लोगों का भी ध्यान आकर्षित किया. मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि यमुना प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे पर प्रशासन को जल्द ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए.

नगर निगम में हुए इस “कॉकरोज प्रदर्शन” की चर्चा पूरे शहर में बनी हुई है.