Bhojpuri Bawaal शो में दिखेगी दिनेश लाल यादव और आम्रपाली के बीच की रियल लाइफ केमिस्ट्री, खूब मचेगा धमाल

Bhojpuri Entertainment News: भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारे अब रियल लाइफ में भी दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं. ‘Bhojpuri Bawaal’ शो में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, पवन सिंह और खेसारी जैसे स्टार्स अपनी असली जिंदगी, ग्लैमर, विवाद और पर्दे के पीछे की अनकही कहानियों से फैंस के बीच धमाल मचाते नजर आएंगे.

Bhojpuri Entertainment News

यूपी तक

• 01:55 PM • 22 May 2026

follow google news

Bhojpuri Entertainment News: भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर चमकने वाले सुपरस्टार्स की असल जिंदगी कैसी होती है? कैमरे के पीछे उनका ठाठ-बाठ, उनके आपसी विवाद और सुपरस्टारडम का दबाव कैसा होता है? इन तमाम अनसुने और अनदेखे पहलुओं से पर्दा उठाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म 'जियोहॉटस्टार' और 'कलर्स टीवी' ने हाथ मिलाया है. भोजपुरी इंडस्ट्री के इतिहास के इस सबसे बड़े रियलिटी शो का नाम रखा गया है 'Bhojpuri Bawaal.' शो की पहली झलक सोशल मीडिया पर रिलीज कर दी गई है जिसने आते ही इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है. इस शो की सबसे खास बात यह है कि इसमें पवन सिंह और निरहुआ जैसे दिग्गजों के साथ-साथ बिहार के चर्चित राजनेता तेज प्रताप यादव भी अपना अलग अंदाज दिखाते नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें...

क्या है इस रियलिटी शो का फॉर्मेट

टीवी पर आने वाले अमूमन सभी रियलिटी शो पहले से तय स्क्रिप्ट, जबरन की लड़ाइयों और वोटिंग के आधार पर एलिमिनेशन पर चलते हैं. लेकिन 'Bhojpuri Bawaal' इन सब से बिल्कुल जुदा होने वाला है. मेकर्स ने इसे 'फॉलो रियलिटी' फॉर्मेट पर तैयार किया है. इसका मतलब यह है कि कैमरे इन स्टार्स की रोजमर्रा की जिंदगी, उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को हूबहू बिना किसी मिलावट के फॉलो करेंगे. शो में कोई स्क्रिप्टेड ड्रामा या फेक लड़ाइयां नहीं होंगी बल्कि फैंस को अपने चहेते सितारों की असली जिंदगी को बेहद करीब से देखने का मौका मिलेगा.

'Bhojpuri Bawaal' शो का फोकस भोजपुरी इंडस्ट्री के उस सुपरस्टारडम पर होगा जिसका क्रेज पूरे उत्तर भारत के सिर चढ़कर बोलता है. शो में जहां एक तरफ इन कलाकारों की भारी लोकप्रियता, उनकी शोहरत और उनके आलीशान लाइफस्टाइल को दिखाया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ पर्दे के पीछे की कड़वी सच्चाई भी दर्शकों के सामने आएगी.

भोजपुरी के ये स्टार्स मचाएंगे धमाल

शो में नजर आने वाली स्टार-कास्ट की लिस्ट इतनी तगड़ी है कि इसका हिट होना तय माना जा रहा है. इस शो में निरहुआ हिंदुस्तानी और राजा बाबू जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले निरहुआ का जमीनी अंदाज इस शो में दिखेगा. भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह भी अपने बेबाक अंदाज से शो में जान फूंकेंगे. भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का ग्लैमर और सादगी दोनों देखने को मिलेगी. आम्रपाली के अलावा  काजल राघवानी और हमेशा अपने अनूठे अंदाज के लिए सुर्खियों में रहने वाले बिहार के राजनेता तेज प्रताप यादव भी इस शो में अपनी उपस्थिति से 'बवाल' काटने के लिए तैयार हैं.

शो का फर्स्ट लुक वायरल

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए एक बेहद दमदार टैगलाइन लिखी है 'जब बात हो भोजपुरी दिल और ठाठ की, तो 'Bhojpuri Bawaal' तो होना ही है...' शेड्यूल के मुताबिक, यह शो सबसे पहले 'JioHotstar' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डिजिटली स्ट्रीम किया जाएगा और उसके तुरंत बाद इसे 'Colors TV' पर भी प्रसारित किया जाएगा. हालांकि फैंस इस शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन सस्पेंस बनाए रखने के लिए मेकर्स ने अभी तक इसकी रिलीज की पक्की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है.

(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रहे आशुतोष पाण्डेय ने संपादित किया है.)