'कॉकरोच जनता पार्टी से लड़ लेंगे...' यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ही MLA अब्बास अंसारी के इस बयान से मची हलचल!

Abbas Ansari News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से हलचल तेज होने लगी है. इसी बीच मऊ सदर सीट से विधायक अब्बास अंसारी का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है.

ABBAS ANSARI NEWS

यूपी तक

• 01:44 PM • 22 May 2026

follow google news

Abbas Ansari News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से हलचल तेज होने लगी है. इसी बीच मऊ सदर सीट से विधायक अब्बास अंसारी का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है. हाल ही में अब्बास अंसारी से विधानसभा चुनाव को लेकर ये सवाल पूछा गया कि क्या वो सपा के टिकट से चुनाव लड़ेंगे? इसपर उन्होंने हंसते हुए कहा कि 'आजकल कॉकरोच जनता पार्टी की बड़ी चर्चा है,अगर उसे चुनाव चिन्ह मिल गया तो उसी से चुनाव लड़ लेंगे. उनके इस बयान के बाद पूर्वांचल की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

यह भी पढ़ें...

सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद फिर एक्टिव हुए अब्बास

मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी पिछले कुछ समय से कानूनी मामलों को लेकर चर्चा में रहे हैं. हेट स्पीच मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त जमानत मिली है. इसके बाद वह एक बार फिर अपने विधानसभा क्षेत्र में एक्टिव दिखाई दे रहे हैं और विकास कार्यों से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं. हाल ही में वह समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम में भी नजर आए. ऐसे में उनके राजनीतिक भविष्य और 2027 के चुनाव को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक था.

सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के सवाल पर दिया जवाब

मऊ में विधायक निधि से बनी एक सड़क के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने अब्बास अंसारी से पूछा कि क्या वह 2027 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल पर लड़ सकते हैं. इस सवाल पर उन्होंने सीधे जवाब देने के बजाय मजाकिया अंदाज अपनाया.उन्होंने कहा कि 'अभी 2027 का चुनाव काफी दूर है और फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने पर है. इसके बाद उन्होंने कहा कि आजकल इंटरनेट पर कॉकरोच जनता पार्टी की काफी चर्चा चल रही है. अगर उसे चुनाव चिन्ह मिल गया तो उसी से चुनाव लड़ लेंगे.' हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि समाजवादी पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाएगी या नहीं इसका फैसला सपा प्रमुख अखिलेश याादव ही करेंगे. 

अब्बास अंसारी की राजनीति का क्या है बैकग्राउंड

अब्बास अंसारी मऊ सदर सीट से विधायक हैं और 2022 का विधानसभा चुनाव उन्होंने सुभासपा के टिकट पर जीता था. सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर उस समय समाजवादी पार्टी गठबंधन का हिस्सा थे.हालांकि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश की राजनीति में गठबंधनों और राजनीतिक समीकरणों में कई बदलाव देखने को मिले हैं. ऐसे में अब्बास अंसारी का भविष्य किस दल के साथ रहेगा, इसे लेकर समय समय पर अटकलें लगती रही हैं.