मोदी जी मेलोनी को मेलोडी टॉफी खिला रहे... अमेठी में राहुल गांधी ने PM पर कसा तंज और खुद भी मुस्कुराने लगे!

राहुल गांधी ने अमेठी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को लेकर वायरल ‘मेलोडी’ रील पर मजाकिया अंदाज में तंज कसा. राहुल के इस बयान पर कार्यकर्ताओं ने जमकर ठहाके लगाए.

Rahul Gandhi on PM Modi Melodi Video

यूपी तक

• 04:39 PM • 20 May 2026

follow google news

Rahul Gandhi on PM Modi Melodi Video: उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट रही अमेठी में आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक बेहद अलग और मजाकिया अंदाज देखने को मिला. लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अपने पहले अमेठी दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक रील पर ऐसा तंज कसा कि वहां मौजूद सभी कार्यकर्ता ठहाके लगाने लगे.

यह भी पढ़ें...

'...मेलोनी को मेलोडी ट्रॉफी दिए हैं'

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने चुटीले अंदाज में जनता और कार्यकर्ताओं से पूछा, "पता नहीं आपने आज मोदी जी का वीडियो देखा नहीं देखा देखा. वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी वालों ने देखा क्या? इटली की प्रधानमंत्री मलोनी हैं, उनको नरेंद्र मोदी जी ट्रॉफी खिला रहे हैं. रील बनाई है. हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री इटली के प्रधानमंत्री को मेलोनी को मेलोडी ट्रॉफी दिए हैं. 

राहुल गांधी का यह बयान सीधे तौर पर सोशल मीडिया पर मेलोडी नाम से ट्रेंड हो रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के उस वीडियो की तरफ था, जो जी-7 (G7) समिट के दौरान का है. राहुल गांधी ने इस ट्रेंडिंग टॉपिक का इस्तेमाल जनसभा में राजनीतिक तंज कसने के लिए किया.

मिशन यूपी को धार देने पहुंचे राहुल गांधी

राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक, राहुल गांधी का अमेठी और रायबरेली का यह दौरा सिर्फ एक आभार सभा नहीं है, बल्कि यह अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मिशन यूपी को धार देने की एक सोची-समझी रणनीति है. राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए यह साफ कर दिया कि कांग्रेस अब बैकफुट पर नहीं रहने वाली है और वह जनता से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर भी सीधे हमले जारी रखेगी.