सपा सांसद इकरा हसन को पुलिस ने 10 मिनट तक थाने में बैठाया, डीआईजी ऑफिस के बाहर जमकर हुआ हंगामा!

यूपी तक

19 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:24 PM)

SP MP Iqra Hasan News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में उस समय हंगामे जैसी स्थिति बन गई, जब कैराना से सपा सांसद इकरा हसन को पुलिस ने डीआईजी कार्यालय परिसर से महिला थाने पहुंचा दिया. बताया जा रहा है कि सांसद एक पीड़ित बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाने के लिए डीआईजी कार्यालय पहुंची थीं.

Iqra Hasan, SP MP news, Saharanpur news, women police station, DIG office controversy, Uttar Pradesh politics, police detention case, political news India

MP Iqra Hasan (File Photo)

Google CTA

MP Iqra Hasan Police Station News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में उस समय हंगामे जैसी स्थिति बन गई, जब कैराना से सपा सांसद इकरा हसन को पुलिस ने डीआईजी कार्यालय परिसर से महिला थाने पहुंचा दिया. बताया जा रहा है कि सांसद एक पीड़ित बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाने के लिए डीआईजी कार्यालय पहुंची थीं. महिला अपने बेटे की हत्या के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और न्याय की मांग कर रही थी. जानकारी के अनुसार डीआईजी कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात के दौरान विवाद की स्थिति पैदा हो गई. मामला आगे बढ़ते-बढ़ते पार्किंग और विरोध प्रदर्शन तक पहुंच गया. इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने सांसद इकरा हसन को महिला थाने पहुंचाया, जहां उन्हें करीब 10 मिनट तक बैठाया गया.

यह भी पढ़ें...

सांसद इकरा हसन ने आरोप लगाया कि पीड़ित महिला को अपनी बात पूरी तरह रखने का अवसर नहीं दिया गया. उनके मुताबिक, शामली जिले के दशाले गांव की रहने वाली महिला अपने बेटे की हत्या के मामले में हुई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थी और इसी वजह से वह डीआईजी कार्यालय पहुंची थी. सांसद ने बताया कि बातचीत के दौरान महिला भावुक हो गई और रोते हुए कार्यालय से बाहर निकली. इसके बाद उन्होंने महिला के समर्थन में विरोध जताया.

पुलिस और सांसद के बीच हुई कहासुनी

घटना के दौरान पुलिस और सांसद के बीच बहस भी हुई. साथ ही पार्किंग को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया. इकरा हसन ने कहा कि पुलिस ने ट्रैफिक प्रभावित होने का कारण बताकर उन्हें महिला थाने ले जाया, जबकि मौके पर किसी तरह का जाम नहीं था. उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले का वीडियो भी उनके पास मौजूद है. मीडिया से बातचीत में सांसद इकरा हसन ने कहा कि प्रशासन पीड़ितों की समस्याएं सुनने के बजाय उन पर दबाव बनाने का काम कर रहा है. उनका कहना था कि अगर अधिकारियों ने पीड़ित महिला की बात गंभीरता से सुन ली होती, तो विवाद की स्थिति पैदा नहीं होती. उन्होंने कहा कि महिला अपने बेटे की हत्या के मामले में न्याय की उम्मीद लेकर आई थी, लेकिन उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिससे वह भावुक हो गई.

पुलिस ने क्या कहा?

वहीं, पूरे मामले पर अब SP सिटी व्योम बिंदल ने कहा, "आपको अवगत कराना है कि सूचना मिली थी कि DIG महोदय के कार्यालय के बाहर कुछ लोगों द्वारा सड़क रोककर जाम लगाया गया. तत्काल सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची. वहां पर रोड को सुचारू रूप से चलाया गया. जो लोग इसमें इन्वॉल्व थे उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी."