Pradeep Singh Kabootra joins SBSP: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के सबसे चर्चित हत्याकांड के आरोपी ने अब सियासी कदम बढ़ाते हुए SBSP (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) ज्वाइन कर ली है. अजीत सिंह हत्याकांड के आरोपी प्रदीप सिंह कबूतरा ने पार्टी की सदस्यता ले ली है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. बता दें कि 6 जनवरी 2021 को लखनऊ के विभूति खंड इलाके में ब्लॉक प्रमुख पति अजीत सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में शूटरों को मदद करने और शरण देने वालों में प्रदीप सिंह कबूतरा का नाम सामने आया था.
ADVERTISEMENT
जांच में यह भी सामने आया था कि प्रदीप सिंह कबूतरा का कासगंज जेल में बंद गैंगस्टर ध्रुव सिंह कुटू और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर राजन जाट उर्फ कुणाल से भी कनेक्शन बताया गया था.
लखनऊ पुलिस के दबाव के चलते प्रदीप सिंह कबूतरा ने अप्रैल 2021 में आजमगढ़ में सरेंडर कर दिया था. इसके बाद वह जेल में रहा और अब जेल से छूटने के बाद उसने राजनीति में कदम रखते हुए सुभासपा का दामन थाम लिया है. उत्तर प्रदेश सरकार के साथ गठबंधन में शामिल सुभासपा के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की मौजूदगी में प्रदीप सिंह कबूतरा के साथ-साथ संजीव सिंह बंटू ने भी सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की.
ADVERTISEMENT











