यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का कांग्रेस को बड़ा संदेश, 403 सीटों का जिक्र कर दिया ये संकेत

समर्थ श्रीवास्तव

22 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:24 PM)

Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सीट शेयरिंग और गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सहयोगी दलों, खासकर कांग्रेस को एक बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है.

Akhilesh Yadav, SP Chief Akhilesh Yadav

SP Chief Akhilesh Yadav

Google CTA

Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सीट शेयरिंग और गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सहयोगी दलों, खासकर कांग्रेस को एक बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है. उन्होंने कहा है कि 'बात सीट की नहीं, जीत की है' और समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर पूरी तरह तैयार है. अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने कार्यकर्ताओं और संगठन को मजबूत कर लिया है. उन्होंने साफ कहा कि जो भी दल गठबंधन में साथ आएगा, उसे सपा के मजबूत बूथ स्तर के संगठन का फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ें...

उनका यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा चल रही है कि कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं ने बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती से मुलाकात की कोशिश की है.

PDA को बताया बड़ा सामाजिक आंदोलन

अपने बयान में अखिलेश यादव ने 'PDA' को किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित नहीं बताया. उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा सामाजिक आंदोलन है, जिसमें देश की आबादी के लगभग 95 फीसदी वे लोग शामिल हैं, जो खुद को पीड़ित, दुखी या उपेक्षित महसूस करते हैं. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन वर्चस्ववाद और भेदभाव के खिलाफ "नई आजादी का आंदोलन" है, जिसका उद्देश्य संविधान और आरक्षण की रक्षा करना और सामाजिक न्याय स्थापित करना है.

क्या अकेले चुनाव लड़ने का संकेत?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सभी 403 सीटों पर संगठन की मजबूती की बात कहकर अखिलेश यादव ने कांग्रेस को साफ संदेश देने की कोशिश की है. माना जा रहा है कि यदि कांग्रेस किसी अलग राजनीतिक रणनीति पर काम करती है, तो समाजवादी पार्टी अपने दम पर भी चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है.