Nirahua and Amrapali spotted together: भोजपुरी सिनेमा के स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और उनकी ऑनस्क्रीन हिरोइन आम्रपाली दुबे जब भी साथ आते हैं तो फैंस के दिलों की धड़कनें तेज होना लाजमी है. हाल ही में इस सुपरहिट जोड़ी को देर रात मुंबई की सड़कों पर एक साथ स्पॉट किया गया. पैपराजी के कैमरों को देखते ही दोनों ने ऐसे पोज दिए कि इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. इस बीच निरहुआ की शादीशुदा जिंदगी को लेकर दिया गया एक पुराना बयान भी दोबारा चर्चा में आ गया है.
ADVERTISEMENT
कैमरे के सामने निरहुआ-आम्रपाली ने दिए पोज
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में निरहुआ व्हाइट शर्ट, बैगी पैंट और स्टाइलिश चश्मे में काफी कूल लग रहे थे. वहीं भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे बिल्कुल सिंपल नो-मेकअप लुक में नजर आईं. पर्पल कलर के सूट, चश्मे और मिडिल-पार्टेड हेयरस्टाइल में आम्रपाली की सादगी फैंस का दिल जीत रही है.
सुपरहिट फिल्मों की गारंटी है यह जोड़ी
भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को सफलता की गारंटी माना जाता है. फैंस इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के इस कदर दीवाने हैं कि इन्होंने एक साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं . रील लाइफ से अलग रियल लाइफ में भी दोनों के अफेयर की खबरें अक्सर गलियारों में तैरती रहती हैं. हालांकि दोनों हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ एक अच्छा दोस्त ही बताते हैं.
शादीशुदा जिंदगी पर निरहुआ का बड़ा खुलासा
मालूम हो कि निरहुआ शादीशुदा हैं. साल 2000 में उनकी शादी मंशा देवी से हुई थी और उनके दो बेटे भी हैं. लेकिन कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में निरहुआ ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था. उन्होंने कहा था कि यह शादी उनके माता-पिता की मर्जी से हुई थी जिसमें उनकी खुद की रजामंदी नहीं थी. निरहुआ ने खुलकर माना था कि उन्हें अपनी पत्नी से प्यार नहीं है वह सिर्फ एक पति होने का फर्ज निभा रहे हैं. यही वजह है कि जब भी निरहुआ और आम्रपाली साथ दिखते हैं तो फैंस के बीच इनकी दोस्ती और रिश्ते को लेकर कयासों का बाजार फिर से गर्म हो जाता है.
ADVERTISEMENT









