रवि किशन ने अक्षरा सिंह की बॉडी पर किया अटपटा कमेंट, गुस्से से लाल हुई एक्ट्रेस ने लगा दी थी क्लास

भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने एक पॉडकास्ट में अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक हैरान करने वाला किस्सा शेयर किया है. अक्षरा ने बताया कि कैसे फिल्म के सेट पर सुपरस्टार रवि किशन ने उन्हें 'आलू का बोरा' कहकर बॉडी शेम किया था.

Akshara and Ravi Kishan

यूपी तक

• 04:17 PM • 16 May 2026

follow google news

भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी और चर्चित अदाकाराओं में से एक अक्षरा सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं. हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अक्षरा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक ऐसा हैरान करने वाला वाकया साझा किया है जिसने सबको चौंका दिया है. अक्षरा ने खुलासा किया कि कैसे इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार और वर्तमान सांसद रवि किशन ने पूरी फिल्म यूनिट के सामने उनकी बॉडी शेमिंग की थी और उन्हें आलू का बोरा कह दिया था.रवि किशन की यह बात सुनकर अक्षरा गुस्से से लाल हो गई थीं और उन्होंने पलटकर सुपरस्टार को खरी-खोटी सुना दी थी.

यह भी पढ़ें...

रवि किशन ने ही दिलाया था अक्षरा को पहला ब्रेक

एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल और एक्टिंग डेब्यू के दिनों को याद करते हुए अक्षरा सिंह ने बताया कि वह शुरुआत में कभी एक्टिंग की दुनिया में नहीं आना चाहती थीं.उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में पहली फिल्म रवि किशन ने ही दिलाई थी. अक्षरा ने बताया कि जब रवि किशन ने उनका पहला स्क्रीन इंप्रेशन देखा तो उनके डांस और प्यारी मुस्कान की जमकर तारीफ की थी. लेकिन जब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और अक्षरा ने सेट पर डांस करना शुरू किया तो उनकी काया को देखकर रवि किशन ने सबके सामने कह दिया 'यह तो आलू का बोरा है. इतनी मोटी है और पूरे दिन खाती रहती है.' 

जब अक्षरा सिंह ने दिया पलटवार

रवि किशन के इस अटपटे और अपमानजनक कमेंट को सुनकर अक्षरा सिंह का पारा चढ़ गया. उन्होंने बिना डरे रवि किशन को पलटकर करारा जवाब दिया. अक्षरा ने कहा कि 'मैं खाती नहीं हूं और फिल्म में कास्ट होने के लिए मैं आपके पास पूछने या बोलने नहीं गई थी.कास्ट तो आपने ही मुझे किया था. अब आप मुझे इस तरह आलू का बोरा कह रहे हैं.' 

अक्षरा ने हंसते हुए याद किया कि उस वक्त वह महज 15-16 साल की थीं और नौवीं क्लास में पढ़ती थीं.उन्हें इतनी समझ नहीं थी कि रवि किशन कितने बड़े सुपरस्टार हैं. इसलिए उन्होंने तुरंत अपना रिएक्शन दे दिया. हालांकि इस तीखी बहस के बाद रवि किशन ने उन्हें काफी सहज महसूस कराया और वे दोनों अच्छे दोस्त बन गए.

अक्षरा ने वजन घटाने के लिए रखा 9 दिन का व्रत

भले ही सेट पर रवि किशन ने माहौल को सामान्य कर दिया था, लेकिन अक्षरा सिंह को यह बात दिल पर लग गई थी. उन्होंने ठान लिया कि वह खुद को फिट करके दिखाएंगी. रवि किशन के इस कमेंट का असर यह हुआ कि अक्षरा ने अपनी बॉडी को शेप में लाने के लिए नवरात्रि के पूरे 9 दिनों का कड़ा व्रत रखा जिससे उनका वजन काफी घट गया.

आज हैं भोजपुरी की 'क्वीन'

साल 2011 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. जो लड़की कभी नौवीं क्लास में फिल्म का ऑफर देखकर हैरान रह गई थी आज वह भोजपुरी सिनेमा की न सिर्फ टॉप एक्ट्रेस है बल्कि एक मशहूर सिंगर भी बन चुकी है. उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं और आज उनके करोड़ों चाहने वाले हैं.